facebookmetapixel
Advertisement
एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती: इतनी इंडस्ट्री और DG पर जड़ेगा ताला!मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट! धान से लेकर सोयाबीन,अरहर,बाजरा के रकबा में बड़ी गिरावटमाइक्रोसॉफ्ट में होगी बड़ी छंटनी! 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI का बढ़ता खर्च बना बड़ी वजहराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दाम

ई-नीलामी के लिए ‘बैंकनेट’ की शुरुआत

Advertisement

वित्तीय सेवा विभाग का नया कदम, संपत्तियों की पारदर्शी नीलामी से बैंकों की वसूली और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने की पहल

Last Updated- January 03, 2025 | 10:39 PM IST
E-auction

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम नागराजू ने शुक्रवार को ई-नीलामी पोर्टल ‘बैंकनेट’ की शुरुआत की। यह पोर्टल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की वसूली प्रक्रिया में सहायता करेगा, ताकि बैंकों के बैलेंस सीट में सुधार होने के साथ कारोबारों और व्यक्तियों के लिए ऋण की उपलब्धता बढ़े।

वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर सभी सरकारी बैंकों की ई-नीलामी वाली संपत्तियों संबंधी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। यह खरीदारों एवं निवेशकों को परिसंपत्तियों की एक जगह ही व्यापक श्रृंखला तलाशने का मंच मुहैया कराता है। नागराजू ने कहा, ‘इस प्लेटफॉर्म से संकट में फंसी संपत्तियों के मूल्य का अंदाजा हो सकेगा जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ने के साथ कुल मिलाकर आर्थिक माहौल बेहतर बनेगा। प्रौद्योगिकी के उपयोग से यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ होगी।’

इस वेबसाइट पर सूचीबद्ध होने वाली संपत्तियों में आवासीय संपत्तियां, जैसे फ्लैट, स्वतंत्र मकान और खुले भूखंड, वाणिज्यिक संपत्तियां, औद्योगिक भूमि और भवन, दुकानें, वाहन, संयंत्र और मशीनरी, कृषि और गैर-कृषि भूमि शामिल हैं। इन सभी विवरणों को एक ही स्थान पर एकत्रित किया जाएगा जिससे ई-नीलामी वाली संपत्ति खोजने और उसमें भाग लेने की प्रक्रिया आसान होगी। इससे खरीदारों और निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसरों की पहचान करना आसान होगा।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement