facebookmetapixel
Advertisement
United Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेटStock Market Today: GIFT Nifty में 100+ अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में खरीदारी; कच्चे तेल में 7% से ज्यादा गिरावट₹12,000 करोड़ जुटाएगी NTPC, बोर्ड ने NCD जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरीकच्चे तेल में गिरावट से रुपये को राहत, डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर 96.24 पर पहुंचाVedanta की इस कंपनी ने खोला निवेश का पिटारा! ₹25,000 करोड़ के प्लान से मचेगी हलचलTVS ILP करेगी ₹2,700 करोड़ का मेगा निवेश, 2028 तक 2 करोड़ वर्ग फुट पोर्टफोलियो का लक्ष्य3 हफ्ते की तेजी खत्म! कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट, जानिए वजहविदेशों में छाए भारतीय बाइक ब्रांड! Hero, TVS और Bajaj ने निर्यात में बनाया नया रिकॉर्ड, अब आगे किस बात का डर?Stocks To Watch Today: Waaree, HDFC Bank से लेकर IDFC First तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समय

आईबीबीआई का आईबीए संग करार

Advertisement

आईबीबीआई और आईबीए के साझे प्रयास से ई-बिक्री प्लेटफॉर्म पर दिवाला संपत्तियों की नीलामी, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

Last Updated- October 30, 2024 | 10:29 PM IST
IBBI के नए दिशानिर्देश, ऋणदाताओं की समिति के फैसलों में बढ़ेगी पारदर्शिता और निष्पक्षता IBBI introduces self-regulatory guidelines for committee of creditors

भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने एक परिपत्र जारी कर बताया है कि ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) के जरिये बिक्री वाली परिसंपत्तियां जल्द ही सूचीबद्ध की जाएंगी और उनकी नीलामी के लिए एक केंद्रीकृत मंच के तहत संभावित खरीदारों के लिए उपलब्ध होंगी।

आईबीबीआई ने ई-बिक्री प्लेटफॉर्म के जरिये परिसंपत्तियों की नीलामी के लिए भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ करार किया है। पीएसबी अलायंस प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व और प्रबंधन वाला ई-विक्रय पिछले पांच वर्षो से सरफेसी अधिनियम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में गिरवी रखी गई संपत्तियों की नीलामी आयोजित कर रहा है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों का एक संघ है।

प्लेटफॉर्म को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था। उपयोग के अनुभव के आधार पर सुधार करने के बाद इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। आईबीबीआई ने कहा कि उसका परिपत्र इस साल 1 नवंबर से लागू होगा। दिवाला नियामक ने कहा कि पीएसबी अलायंस ने आईबीसी के तहत परिसंपत्तियों को सूचीबद्ध करने और उसकी नीलामी के लिए ई-विक्रय प्लेटफॉर्म के भीतर एक मॉड्यूल तैयार किया है।

आईबीबीआई के परिपत्र में कहा गया है, ‘उन्नत तकनीक के जरिये पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि कर ई-विक्रय का लक्ष्य बोलीदाताओं की भागीदारी बढ़ाना है और संचालन को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ बोलीदाताओं के लिए परिणामों सुधार करते हुए लेनदारों के लिए रिटर्न ज्यादा से ज्यादा करना है।’

फिलहाल परिसंपत्तियों की बिक्री प्रक्रिया के दौरान विभिन्न नीलामी प्लेटफार्मों के माध्यम से संपत्ति की बिक्री की जाती है। किसी कंपनी की संपत्ति का विवरण केवल नीलामी नोटिस के समय ही सार्वजनिक किया जाता है। आईबीबीआई ने कहा कि इससे सूचना में असमानता होती है, क्योंकि संभावित खरीदारों के पास संपत्ति के मूल्य का आकलन करने के लिए सीमित समय होता है और नतीजतन अक्सर वसूली दर कम ही रह जाती है।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement