facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की नई रणनीति: ₹30 लाख करोड़ के फंड को सुरक्षित करने के लिए बनेगी ‘एग्जिट पॉलिसी’Q4 Results: हाउसिंग और गोल्ड लोन में तेजी के चलते NBFCs के मुनाफे में 15% उछाल की उम्मीदस्पाइसजेट ने 144.5 करोड़ रुपये जमा करने के आदेश पर दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी राहतEditorial: UPI फ्रॉड पर RBI का एक्शन डिजिटल सुरक्षा के लिए जरूरीफोड़े के इलाज के लिए जानलेवा इंजेक्शन? FCRA संशोधन बिल को लेकर चिंता क्या वाकई सही हैShare Market: तेल 100 पार, बाजार धड़ाम! क्या आगे और गिरावट?UPI पर लगेगा ब्रेक? ₹10,000 से ऊपर ट्रांजैक्शन में 1 घंटे की देरी का प्रस्तावअमेरिका-ईरान जंग की आग में झुलसा रुपया: कच्चे तेल ने बिगाड़ा बजट, क्या टूटेगा गिरावट का रिकॉर्डTDS-TCS New Rules: 1 अप्रैल से बदल गया टैक्स का गणित, विदेश जाना और निवेश करना हुआ सस्ताग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई में उछाल: दलहन और मोटे अनाज का बढ़ा रकबा, धान की खेती पिछड़ी

HCL टेक 25,000 इंजीनियरों को गूगल जेमिनी पर करेगी सक्षम

Advertisement

हमारा मानना है कि इससे हमें एचसीएलटेक के विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो के जरिये वैश्विक उद्यमों में और भी अधिक मूल्य लाने में मदद मिलेगी।

Last Updated- April 03, 2024 | 11:31 PM IST
HCL Tech Q1 result

आईटी क्षेत्र की दिग्गज एचसीएलटेक ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने उद्योग समाधान निर्मित करने और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए गूगल क्लाउड के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। इसके तहत एचसीएलटेक 25,000 इंजीनियरों को गूगल जेमिनी पर सक्षम करेगी।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गूगल क्लाउड की नवीनतम जेनएआई प्रौद्योगिकी पर इंजीनियरों को सक्षम करके कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को उनकी एआई परियोजनाओं के विभिन्न चरणों में बेहतर सहायता प्रदान करना है, जिसमें एचसीएलटेक प्लेटफार्मों और उत्पाद पेशकशों के लिए नए यूज केस और क्षमताओं का विकास भी शामिल है।

एचसीएलटेक के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा कि यह सहयोग गूगल के सबसे सक्षम और बड़े स्तर वाले जेमिनी मॉडल का उपयोग करके एचसीएलटेक के नवीन जेनएआई समाधानों को बाजार में लाएगा। हमारा मानना है कि इससे हमें एचसीएलटेक के विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो के जरिये वैश्विक उद्यमों में और भी अधिक मूल्य लाने में मदद मिलेगी।

शुरुआत में कंपनी विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा और दूरसंचार क्षेत्र के ग्राहकों के लिए जेनएआई क्षमताएं लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। एचसीएलटेक ने यह भी कहा कि वह अपने समर्पित क्लाउड नेटिव लैब्स और एआई लैब्स से तैयार उद्योग समाधानों का पोर्टफोलियो मजबूत करने और उसका विस्तार करने के लिए जेमिनी मॉडल का उपयोग करेगी, जो ग्राहक नवोन्मेष में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं तथा एआई विशेषज्ञों और इंजीनियरों द्वारा संचालित होते हैं।

कंपनी ने कहा कि दोनों लैब ग्राहकों को गूगल क्लाउड के बुनियादी ढांचे पर जेन एआई परियोजनाओं की बेहतर संभावना, प्रबंधन और परिष्कृत करने में सक्षम बनाएंगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement