facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

DGCA का यूटर्न! वापस लिया नया ‘वीकली रोस्टर’ नियम, कहा: ऑपरेशन में दिक्कत के चलते लिया फैसला

DGCA ने कहा कि कई एयरलाइंस की तरफ से लगातार परेशानी और ऑपरेशन में दिक्कत की शिकायतें आईं, इसलिए ये कदम उठाया गया है

Last Updated- December 05, 2025 | 3:43 PM IST
Aeroplane
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को अपना ताजा आदेश वापस ले लिया जिसमें एयरलाइंस को पायलटों और केबिन क्रू की साप्ताहिक आराम की छुट्टी के बदले कोई लीव (छुट्टी) देने पर रोक लगा दी गई थी। महानिदेशालय ने कहा कि कई एयरलाइंस की तरफ से लगातार परेशानी और ऑपरेशन में दिक्कत की शिकायतें आईं, इसलिए ये कदम उठाया गया।

DGCA ने अपने नए आदेश में साफ लिखा, “मौजूदा परिचालन में आ रही रुकावटों और एयरलाइंस की तरफ से मिली अपीलों को देखते हुए… साप्ताहिक आराम की जगह कोई लीव नहीं दी जाएगी, ये निर्देश तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाता है।”

इंडिगो सबसे ज्यादा परेशान, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द

ये फैसला ऐसे समय में आया है जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों की वजह से भारी पायलट कमी का सामना कर रही है। पिछले तीन दिनों में इंडिगो ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी हैं। गुरुवार को ही कंपनी ने DGCA को चिट्ठी लिखकर माना था कि नई नियम लागू करते वक्त ‘गलत आकलन और प्लानिंग में कमी’ रह गई थी।

Also Read: फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन के बीच DGCA की पायलटों से अपील: उड़ान सुचारु रखने के लिए पूरा सहयोग दें

पायलट यूनियनों का आरोप: एयरलाइन ने जान-बूझकर देर की

पायलटों की दो बड़ी यूनियंस ने इंडिगो पर तीखा हमला बोला है। एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने कहा कि कंपनी नियमों को ढीला करवाने के लिए जान-बूझकर उड़ानें रद्द कर रही है और इस तरह DGCA पर दबाव बना रही है। यूनियन का कहना है कि नए नियम तो दो साल पहले ही तय हो गए थे, फिर भी इंडिगो ने आखिरी मौके पर ही रोस्टर बदले और पायलटों की भर्ती रोक दी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने भी यही बात दोहराई। उनका आरोप है कि इंडिगो ने दो साल का पूरा समय होने के बावजूद पायलट भर्ती पर रोक लगा रखी थी। यूनियंस को शक है कि कुछ एयरलाइंस ने एयरपोर्ट स्लॉट बचाने के लिए बहुत ज्यादा उड़ानें शेड्यूल कीं, जबकि उनके पास इतने क्रू थे ही नहीं।

DGCA ने पायलटों से की अपील

शुक्रवार को ही DGCA ने पायलटों और उनकी यूनियंस से अपील की कि कोहरे के मौसम और छुट्टियों-शादियों के पीक सीजन में देश को परेशानी न हो, इसलिए एयरलाइंस के साथ बेहतर तालमेल रखें ताकि बेवजह की देरी और कैंसिलेशन कम हो।

फिलहाल इंडिगो समेत कई एयरलाइंस के यात्री भारी परेशानी झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति सुधरेगी या और बिगड़ेगी, ये देखना बाकी है।

First Published - December 5, 2025 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट