facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

कुछ वक्त के लिए डेल्टा से आगे निकली इंडिगो

Advertisement

अमेरिका की डेल्टा एयर लाइंस को पीछे छोड़ दिया और बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया की सबसे मूल्यवान एयरलाइन बन गई।

Last Updated- April 09, 2025 | 11:21 PM IST
IndiGo

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने आज वैश्विक स्तर के दबदबे को झटका दिया। इसने कुछ समय के लिए अमेरिका की डेल्टा एयर लाइंस को पीछे छोड़ दिया और बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया की सबसे मूल्यवान एयरलाइन बन गई। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दिन के कारोबार के दौरान इंडिगो के शेयर की कीमत मजबूती के साथ बढ़ते 5,265 रुपये के शीर्ष स्तर तक पहुंच गई। दोपहर करीब 2.30 बजे विमानन कंपनी ने 23.24 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया और डेल्टा के 23.18 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण को कुछ पीछे छोड़कर आगे निकल गया। यह बढ़त कुछ समय तक ही रही और बाजार बंद होने तक इंडिगो का मूल्यांकन 23.16 अरब डॉलर तक लुढ़क गया, जो डेल्टा से बस एक पायदान नीचे था। जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से इंडिगो दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान विमानन कंपनी है।

यह किसी ऐसी विमानन कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिसने अगस्त 2006 में ही वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था। डेल्टा साल 1929 से उड़ान भर रही है। केवल छह साल पहले डेल्टा का बाजार मूल्य 36.67 अरब डॉलर था, जबकि इंडिगो का 7.72 अरब डॉलर था।

विमानन क्षेत्र का विश्लेषण करने वाली कंपनी सिरियम के अनुसार इंडिगो प्रति सप्ताह 15,768 उड़ानें संचालित करती है, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 12.7 प्रतिशत अधिक है। डेल्टा प्रति सप्ताह 35,144 उड़ानें संचालित करती है, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है। साल 2024 के आखिर तक इंडिगो के पास 437 विमानों का बेड़ा था।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement