facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

एयरलाइन कंपनी Indigo को बड़ा झटका! इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लगाया ₹944.2 करोड़ का जुर्माना

Advertisement

इंडिगो ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा पारित आदेश कानून के अनुरूप नहीं है और यह गलत है।

Last Updated- March 30, 2025 | 8:17 PM IST
IndiGo
फोटो क्रेडिट: Indigo

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए Indigo पर 944.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी और इस आदेश को “गलत समझ” के कारण बताया। एयरलाइन को डिपार्टमेंट से यह नया आदेश शुक्रवार को मिला। इंडिगो का शुद्ध घाटा 2020-21 और 2021-22 में क्रमशः 5,829.7 करोड़ और 6,171 करोड़  रहा, जो कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण हुआ।

बीएसई (BSE) को दी गई जानकारी में, एयरलाइन ने कहा, “यह आदेश इस गलत समझ पर आधारित है कि कंपनी द्वारा कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (अपील) के समक्ष सेक्शन 143 (3) के तहत मूल्यांकन आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज हो गई है, जबकि यह अभी चल रहा है और अंतिम फैसले के लिए लंबित है।” हालांकि, कंपनी ने मामले के विवरण पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

इंडिगो ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा पारित आदेश कानून के अनुरूप नहीं है और यह गलत है। कंपनी ने कहा, “इसलिए, कंपनी इसका विरोध करेगी और उक्त आदेश के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाएगी। अतः इस आदेश का कंपनी के वित्तीय स्थिति, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के अनुसार, इंडिगो अभी प्रति सप्ताह लगभग 15,914 सेवाएं संचालित करती है, जो पिछले पांच सालों में 41.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। एयरलाइन के पास वर्तमान में घरेलू यात्री बाजार में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement