facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

भारतीय दवा कंपनियां अमेरिका में दवा की कीमतें घटाकर टैरिफ से राहत पाने की राह पर!

नुवामा के विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे कदम से अमेरिका में ‘ब्रांडेड दवा कंपनियों पर अस्थायी रूप से दबाव कम हो सकता है'

Last Updated- October 03, 2025 | 10:47 PM IST
Pharma Sector
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय कंपनियां अमेरिका की दिग्गज दवा कंपनी फाइजर के नक्शेकदम पर चलकर दवाओं की कीमतों में कटौती पर सहमति जताते हुए ट्रप प्रशासन के साथ समझौते कर सकती हैं। इससे उन्हें अनिश्चित माहौल में टैरिफ से कुछ राहत मिल सकती है, जहां पेटेंट वाली दवाओं के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। विश्लेषकों ने ऐसी संभावना जताई है।

नुवामा के विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे कदम से अमेरिका में ‘ब्रांडेड दवा कंपनियों पर अस्थायी रूप से दबाव कम हो सकता है।’ यह बात सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के लिए प्रासंगिक है, जिसका अमेरिका के नवीन दवा बाजार में निवेश है। नुवामा के अनुमानों के अनुसार उसकी सबसे बड़ी दवा इलुम्या मेडिकेयर पार्ट बी (लगभग 50 से 60 प्रतिशत) से राजस्व अर्जित करती है, जबकि मेडिकेड की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत होने की संभावना है।

मेडिकेयर 65 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों तथा कुछ विकलांगता या गुर्दे की अंतिम चरण वाले बीमारी (ईएसआरडी) से ग्रस्त कम उम्र वाले लोगों के लिए संघीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम है। मेडिकेड संघीय और राज्य स्तरीय संयुक्त कार्यक्रम है, जो कम आय वाले  लोगों, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करता है और इसकी पात्रता राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है। मेडिकेयर की पात्रता आयु या विकलांगता पर आधारित होती है, जबकि मेडिकेड की पात्रता आय और परिवार की स्थिति पर आधारित होती है।

नुवामा ने एक नोट में कहा, ‘हमें लगता है कि अगर सन इसी तरह का कोई समझौता कर पाती है या अमेरिका में विनिर्माण की पहल करती है, तो वह भी निकट भविष्य में अमेरिकी टैरिफ से बच सकती है।’

फाइजर ने एक समझौता किया है, जिसके तहत वे टैरिफ में राहत के बदले मेडिकेड कार्यक्रम में दवाओं के दाम अन्य विकसित देशों से वसूले जाने वाले दामों के बराबर कम करने पर सहमत हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फाइजर अमेरिका में पेश की जाने वाली सभी नई दवाओं पर सर्वा​धिक पसंदीदा देश (एमएफएन) वाले स्तर पर दामों की पेशकश करेगी।

First Published - October 3, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट