facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

राइट्स इश्यू से 22 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी Indian Oil Corporation

आईओसी ने पिछले महीने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी दोगुनी कर 30,000 करोड़ रुपये कर दी थी।

Last Updated- July 07, 2023 | 9:46 PM IST
Indian Oil

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राइट्स इश्यू के जरिये 22,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी। यह प्रक्रिया जरूरी सांविधिक मंजूरी पर निर्भर करेगी। कंपनी ने बोर्ड की बैठक के बाद एक्सचेंजों को यह सूचित किया।

यह कदम तीनों सरकारी ईंधन रिटेलरों को पूंजी देने की भारत सरकार की योजना का हिस्सा है ताकि वे अपनी शून्य कार्बन उत्सर्जन परियोजनाओं के लिए रकम का इंतजाम कर सके। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने 28 जून को राइट्स इश्यू के जरिये 18,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी।

आईओसी के राइट्स इश्यू से कंपनी के पूंजीगत खर्च को मजबूती मिलेगी और उत्सर्जन में कमी को लेकर उसकी साख में भी इजाफा होगा। आईओसी ने पिछले महीने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी दोगुनी कर 30,000 करोड़ रुपये कर दी थी।

IOC का शेयर 2.63 फीसदी चढ़ा

2023-24 के सालाना बजट में सरकार ने बीपीसीएल, आईओसी व एचपीसीएल को 30,000 करोड़ रुपये की पूंजी देने की घोषणा की थी ताकि उनकी एनर्जी ट्रांजिशन व शून्य कार्बन उत्सर्जन की पहल को सहारा मिले। कंपनी का शेयर 2.63 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एक साल के उच्चस्तर 101.25 रुपये पर पहुंच गया।

बैटरी स्वैपिंग योजना

कंपनी के निदेशक मंडल ने सन मोबिलिटी पीटीई लिमिटेड सिंगापुर के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की मंजूरी दी है, जो भारत में बैटरी स्वैपिंग बिजनेस में उतरने के लिए है। 50-50 फीसदी हिस्सेदारी वाले इस उद्यम में आईओसी 2026-27 तक 1,800 करोड़ रुपये की इक्विटी का निवेश करेगी।

First Published - July 7, 2023 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट