facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

अगस्त में फिर समय की पाबंद नहीं रहीं भारतीय विमानन कंपनियां, सिर्फ Akasa Air का OTP 70 फीसदी से अधिक

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बड़े आर्थिक संकटों का सामना कर रही स्पाइसजेट की रोज का औसत ओटीपी 49.85 फीसदी था और यह कंपनी सूची में सबसे निचले पायदान पर रही।

Last Updated- September 09, 2024 | 10:29 PM IST
air passenger

एआईएक्स कनेक्ट को छोड़कर अधिकतर भारतीय विमानन कंपनियों ने अगस्त में अपने औसत ऑन टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) में मामूली वृद्धि दर्ज की। फिर भी समय के साथ चलना अभी भी इनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अधिकतर विमानन कंपनियां अभी भी अपनी 70 फीसदी उड़ानों को समय पर उतारने के लिए जूझ रही हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ अकासा एयर का ओटीपी 70 फीसदी से अधिक रहा है। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का रोज का औसत ओटीपी अगस्त में 67.78 फीसदी था। टाटा समूह की एयर इंडिया का औसत ओटीपी पिछले महीने सिर्फ 68.05 फीसदी रहा। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी इन आंकड़ों का विश्लेषण किया है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बड़े आर्थिक संकटों का सामना कर रही स्पाइसजेट की रोज का औसत ओटीपी 49.85 फीसदी था और यह कंपनी सूची में सबसे निचले पायदान पर रही।

First Published - September 9, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट