facebookmetapixel
Advertisement
IPL 2026 Final: गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतीEditorial: एचडीएफसी बैंक पर फिर उठे सवाल, नियामकीय पारदर्शिता पर बढ़ी चिंताशहरी विकास का अधूरा आधार: भारत में आवास संकट अब सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक वृद्धि की बड़ी बाधावर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओरलगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्डपेंट कंपनियों की चमकी किस्मत: मजबूत मांग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से Q4 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, मार्जिन भी सुधरेFY26 Q4 Results: लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 15.1% बढ़ा, आय वृद्धि 12 तिमाहियों के हाई पर

Lacoste के लिए एशिया में भारत सबसे बड़ा बाजार

Advertisement

अपनी पोलो नेक टीशर्ट के लिए लोकप्रिय ब्रांड Lacoste ने तीन दशक पहले भारतीय बाजार में प्रवेश किया था।

Last Updated- September 19, 2023 | 9:55 PM IST
India is the top market in terms of growth rate in APAC for Lacoste

लकॉस्ट के लिए वृद्धि दर के मामले में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा बाजार है और क्रोकोडाइल ब्रांड को आगे भी मजबूत वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

लकॉस्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य कार्याधिकारी मार्कस मेयर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को एक साक्षात्कार में कहा, ‘लकॉस्ट इंडिया निश्चित रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों की सूची में (वृद्धि दर के लिहाज से) शीर्ष पर है। चूंकि हम देख रहे हैं कि हम पहले से ही इस बाजार में विकसित हैं, लेकिन आगे भी हमें वृद्धि बरकरार रहने की उम्मीद है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और इससे हमें वृद्धि में मदद मिल रही है।’

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि देश में ब्रांड किस दर से बढ़ रहा है। मेयर ने यह भी कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ रही है। उनकी खर्च योग्य आय में वृद्धि हो रही है और उम्मीद है कि आगे भी इसमें बढ़ोतरी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा, ‘एनारॉक और रिटेल एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों ने अनुमान जताया है कि भारतीय खुदरा बाजार साल 2022 के 690 अरब डॉलर से बढ़कर साल 2032 तक 2.3 लाख करोड़ डॉलर का हो जाएगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही भारतीय खुदरा बाजार 1.6 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया हो फिर भी यह जबरदस्त वृद्धि के मौके देता है।

अपनी पोलो नेक टीशर्ट के लिए लोकप्रिय ब्रांड लकॉस्ट ने तीन दशक पहले भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। फिलहाल लकॉस्ट के देशभर में 42 स्टोर हैं और इसकी ऑनलाइन उपस्थिति भी है। अभी देश के 17 शहरों में ब्रांड मौजूद है। यह बड़े पैमाने पर महानगरों, नगरों और बड़े शहरों में हैं और मेयर को उम्मीद है कि आगे इसकी मौजूदगी और बढ़ेगी और ब्रांड के स्टोर 28-29 शहरों में रहेंगे। हालांकि, उन्होंने विस्तार के लिए कोई समयसीमा का जिक्र नहीं किया।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement