facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया

हल्के वाहनों की बिक्री में भारत प्रतिस्पर्धियों से आगे

Advertisement

Vehicle sales: अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य वैश्विक बाजार अब भी पीछे हैं और वै​श्विक महामारी से पहले वाले स्तर पर बने हुए हैं।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:54 PM IST
Belrise eyes four-wheeler, CV push ahead of ₹2,150-cr IPO on May 21

कैलेंडर वर्ष 19 के महामारी से पहले के स्तर की तुलना में कैलेंडर वर्ष 23 के दौरान भारत में हल्के वाहनों की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो दुनिया के शीर्ष 10 बाजारों के सबसे तेज सुधार में से एक है। एसऐंडपी ग्लोबल मोबिलिटी के शोध में यह जानकारी मिली है। यह शोध एजेंसी विश्व स्तर पर ‘हल्के वाहनों’ की अपनी परिभाषा में यात्री वाहनों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों को शामिल करती है। 

अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य वैश्विक बाजार अब भी पीछे हैं और वै​श्विक महामारी से पहले वाले स्तर पर बने हुए हैं। केवल चीन ही सकारात्मक क्षेत्र में है, जो साल 2019 के महामारी वाले स्तर की तुलना में साल 2023 में 2.6 प्रतिशत बढ़ा है। 

एसऐंडपी ग्लोबल मोबिलिटी का यह भी अनुमान है कि अगले दशक में भारत वैश्विक वाहन वृद्धि के प्रदर्शन को आगे बढ़ाएगा। जहां जापान, जर्मनी और अमेरिका में कैलेंडर वर्ष 35 तक नए वाहनों की बिक्री में कमी होगी, वहीं भारत कैलेंडर वर्ष 24 के 49 लाख वाहन (अनुमानित) और कैलेंडर वर्ष 25 के 51 लाख वाहन से बढ़कर कैलेंडर वर्ष 35 तक 82 लाख के स्तर तक पहुंच जाएगा।

एसऐंडपी ग्लोबल मोबिलिटी का कहना है कि परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर हल्के वाहन बाजार में भारत की हिस्सेदारी ​कैलेंडर वर्ष 23 के 5.5 प्रतिशत से बढ़कर कैलेंडर वर्ष 35 में 8 प्रतिशत हो जाएगी। शोध के अनुसार साल 2010 में भारत की हिस्सेदारी केवल 3.80 प्रतिशत थी।

इसके विपरीत अमेरिका में हल्के वाहनों की बिक्री की वृद्धि कैलेंडर वर्ष 25 के 1.65 करोड़ से घटकर कैलेंडर वर्ष 35 में 1.6 करोड़ रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement