facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

सम्मान कैपिटल की 43.5% हिस्सेदारी खरीदेगी आईएचसी, ₹8,850 करोड़ का करेगी निवेश

बोर्ड ने आज अपनी बैठक में 139 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी, जिससे कुल मिलाकर करीब 4,587 करोड़ रुपये के शेयर जारी होंगे

Last Updated- October 02, 2025 | 10:23 PM IST
IHC

सम्मान कैपिटल लिमिटेड (पूर्व में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस) ने गुरुवार को कहा कि अबू धाबी की आईएचसी ने कंपनी में 8,850 करोड़ रुपये यानी 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए करार किया है।

ऋणदाता के निदेशक मंडल ने आज इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) के एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी लिमिटेड को करीब 8,850 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों और वॉरंटों के तरजीही आवंटन को मंजूरी दे दी, जिससे वैश्विक निवेशक के लिए 43.46 फीसदी शेयरधारिता के साथ कंपनी में प्रवर्तक का दर्जा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

बोर्ड ने आज अपनी बैठक में 139 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी, जिससे कुल मिलाकर करीब 4,587 करोड़ रुपये के शेयर जारी होंगे। इसके साथ ही 4,263 करोड़ रुपये के 30.7 करोड़ वॉरंट (इक्विटी शेयरों में परिवर्तित किए जाएंगे) भी जारी किए जाएंगे। सम्मान कैपिटल का शेयर 1 अक्टूबर को बीएसई पर 169.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

यह निवेश किस्तों में किया जाएगा और यह शेयरधारक एवं नियामक अनुमोदन के अधीन होगा, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी शामिल हैं।

लेन-देन पूरा होने के बाद आईएचसी की एवेनिर, सम्मान कैपिटल में 43.46 फीसदी तक हिस्सेदारी रखेगी और इसकी प्रवर्तक बन जाएगी। इस समझौते के तहत आईएचसी को बोर्ड में निदेशकों को नामित करने के अधिकार के साथ-साथ कुछ पूर्व-अधिकार और सूचना अधिकार भी मिलेंगे।

कंपनी 29 अक्टूबर, 2025 को होने वाली असाधारण आम बैठक में तरजीही निर्गम और अपने आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में संशोधन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
सेबी अधिग्रहण मानदंडों के तहत जरूरत के अनुसार. आईएचसी सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए एक अनिवार्य खुली पेशकश भी शुरू करेगा।

आईएचसी ने एक बयान में कहा, आईएचसी का 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश भारत के वित्तीय क्षेत्र की दीर्घकालिक क्षमता में इसके विश्वास और पूंजी तक पहुंच का विस्तार करने, अभिनव ऋण समाधानों में तेजी लाने और समावेशी विकास का समर्थन करने की इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

First Published - October 2, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट