facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

हैदराबाद मेट्रो रुकेगी ‘सत्यम’ स्टेशन पर!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:00 PM IST

सत्यम में हेराफेरी के खुलासे के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में शामिल एक धड़ा हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के आवंटन को रद्द करने के पक्ष में है।


उल्लेखनीय है कि यह परियोजना सत्यम के प्रवर्तक रामलिंग राजू के बेटों की कंपनी मायटास इन्फ्रा से संबंद्ध नव भारत के नेतृत्व वाली कंपनी समूह को आवंटित की गई है।

सीपीएम के महासचिव प्रकाश करात ने भी सरकार से कहा है कि मायटास की सभी परियोजनाओं की जांच कराई जाए।

योजना आयोग के सूत्रों के मुताबिक, अगर इस परियोजना के लिए फिर से निविदा आमंत्रित की जाती है, तो इसकी आरक्षित कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये हो सकती है, जबकि पहले इसकी आरक्षित कीमत 3,000 करोड़ रुपये रखी गई थी।

सत्यम में 7000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में भी सरकार और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज मायटास की जांच कर रही है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी मामलों का मंत्रालय इस बारे में आगे की कार्रवाई करेगी।

एक मंत्री ने कहा कि सरकार सत्यम के प्रवर्तकों से संबंध सभी कंपनियों की जांच कर रही है और उन कंपनियों के साथ सरकारी परियोजनाओं की भी समीक्षा की जा रही है। हैदराबाद मेट्रो परियोजना के लिए नव भारत की कंसोर्टियम ने सबसे कम बोली लगाई थी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस कंपनी आईएलएफएस और इटली-थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनरी लिमिटेड भी नव भारत की सहयोगी कंपनी है। शुरुआत में सरकार की ओर से परियोजना की कुल लागत का 20 फीसदी, यानी 2,363 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी।

लेकिन नव भारत की ओर से सरकार को कहा गया कि उन्हें इस तरह का कोई अनुदान नहीं चाहिए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रमुख ई. श्रीधरन ने शुरू में ही परियोजना के लिए जमीन आवंटन के प्रारूप का विरोध किया था।

उनका कहना था कि सरकार के इस कदम से भविष्य में राजनीतिक घोटाले होने की आशंका है। लेकिन आंध्र प्रदेश सरकार ने उनकी बात को सिरे से खारिज कर दिया था।

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement