facebookmetapixel
Advertisement
अप्रैल में EV बाजार कमजोर, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक का जलवा बरकरार, बिक्री में जबरदस्त उछालभारत में EV का क्रेज बढ़ा, 4 महीने में 70% बिक्री उछाल; महिंद्रा सबसे तेज, टाटा टॉप पर कायमइंडिगो को बड़ा झटका, मई में 17% सीट क्षमता घटी, पश्चिम एशिया तनाव का असर; क्या यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर?अप्रैल में कार बिक्री में बंपर उछाल, 27% ग्रोथ के साथ 4.5 लाख पार; जानिए किन कंपनियों ने मारी बाजीबाजार चढ़ा लेकिन MF रहे सतर्क, अप्रैल में निवेश घटा! क्या फंड मैनेजर किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे हैं?भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव! अब कुछ कंपनियों का नहीं रहा दबदबा, अमेरिका से भी कम हुआ मार्केट का केंद्रीकरणएसटीटी बढ़ते ही डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर ब्रेक! वॉल्यूम गिरा 6% जबकि शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बदली रणनीतिइंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 43% उछला, 1505 करोड़ कमाए; जानिए कैसे MSME और रिटेल लोन ने बदली तस्वीरटोल प्लाजा खत्म होने की शुरुआत! AI और कैमरों से अब बिना रुके कटेगा टोल, जानिए नई तकनीकWeather Forecast: मई में बढ़ेगा गर्मी का कहर! कई राज्यों में लंबे समय तक चलेगी लू, IMD की चेतावनी

अगले साल तक Honda लाएगा अपना पहला Electric Scooter

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 9:47 AM IST
Honda steps on the accelerator to manufacture EV bikes, sets up separate unit at Narsapur factory in Karnataka

देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक अत्सुशी ओगाता ने सोमवार को कहा कि कंपनी अपना पहला इले​क्ट्रक वाहन (ईवी) अगले साल मार्च तक भारत में पेश करने की योजना बना रही है।

ऐ​क्टिवा होंडा स्मार्ट की को पेश करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरन उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कंपनी 100सीसी इंजन बाइक की पेशकश के साथ जल्द ही लो-एंड मोटरसाइकल बाजार में प्रवेश करेगी।

ओगाता ने कहा कि पहला ईवी इले​क्ट्रक स्कूटर होगा, जिसमें फिक्स्ड बैटरी लगी होगी और दूसरे मॉडल में दो स्वैपिंग बैटरियां होंगी। उन्होंने कहा, ‘कंपनी पहले मॉडल पर करीब 6 महीने पहले काम शुरू कर चुकी है। इसकी टॉप स्पीड करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगा।’

ओला, हीरो इले​क्ट्रक, ओकीनावा और एथर जैसी नई कंपनियां इले​क्ट्रक दोपहिया बाजार में करीब 60 प्रतिशत भागीदारी के साथ शीर्ष चार ईवी निर्माता हैं।

ऐसे समय में जब प्रख्यात दोपहिया निर्माता कंपनियों बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर्स ने अपने स्वयं के इले​क्ट्रक स्कूटर पेश किए हैं, ओगाता का कहना है कि एचएमएसआई अपने ईवी तैयार करने और पेश करने में देर नहीं कर रही है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement