facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा हो

Hero MotoCorp Q4 Results: दोपहिया कंपनी का 18 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान; चढ़े शेयर

Advertisement

Hero MotoCorp का रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 9,519.30 करोड़ रुपये हो गया, जो Q4FY23 में 8,306.78 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- May 08, 2024 | 5:14 PM IST
Hero MotoCorp

Hero MotoCorp Q4 Results 2024: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने आज यानी बुधवार को वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि Q4FY24 में उसका नेट मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 1,016.05 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि (Q4FY23) में कंपनी ने 858.93 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट मुनाफा ( standalone net profit) दर्ज किया था।

हालांकि तिमाही आधार पर (QoQ) कंपनी का नेट मुनाफा 5.34 फीसदी घट गया है। दिसंबर तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का नेट मुनाफा 1,073.3 करोड़ रुपये रहा था।

बढ़ा रेवेन्यू

Hero MotoCorp का ऑपरेशन से रेवेन्यू (revenue from operations) 15 फीसदी बढ़कर 9,519.30 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि (Q4FY23) में 8,306.78 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। Q3FY24 में कंपनी ने 9,723.7 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

हीरो मोटोकॉर्प देगी डिविडेंड

कंपनी ने कहा कि बोर्ड की तरफ से 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 40 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी मिल गई है। 30 दिनों के भीतर सालाना आम बैठक (AGM) में अगर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी डिविडेंड की रकम निवेशकों के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कर देगी।

बढ़ा EBITDA मार्जिन

हीरो मोटोकॉर्प का एबिटा मार्जिन (EBIDTA margin ) वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही में 1.2 फीसदी बढ़कर 14.3 फीसदी हो गया। कंपनी ने कहा कि कई तरह के प्रोडक्ट्स, कमोडिटी की कम लागत, बेहतर प्राइस की वजह से कंपनी के एबिटा में बढ़त को मदद मिली। वहीं एबिटा में भी 25 फीसदी बढ़कर 1,359 करोड़ रुपये हो गया है।

टोटल इनकम बढ़ी

एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि सालाना आधार पर (YoY) इसकी कुल आय (total income) 13.52 फीसदी बढ़कर 9,699.34 करोड़ रुपये हो गई है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 8,543.70 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि पिछली तिमाही (Q3FY24) के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 9,965.7 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष में कैसी रही Hero Motocorp की परफॉर्मेंस

पूरे वित्त वर्ष (FY) की बात करें तो कंपनी का नेट मुनाफा FY24 में 36.32 फीसदी बढ़कर 3,967.96 करोड़ रुपये हो गया है। FY23 में कंपनी का नेट मुनाफा 2,910.58 करोड़ रुपये रहा था।

इसी तरह रेवेन्यू में भी 10.79 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 37,455.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY23 में यह 33,805.65 करोड़ रुपये था।

बढ़ी बिक्री

वित्त वर्ष 24 की जनवररी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी ने कुल मिलाकर 13.92 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री दर्ज की। एक साल पहले की समान अवधि में यानी Q4FY23 के दौरान कंपनी ने 12.70 लाख वाहने बेचे थे।

अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो FY24 में कंपनी ने 56.21 लाख यूनिट मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे। इससे एक वित्त वर्ष पहले (FY23) कंपनी ने 53.29 लाख वाहन बेचे थे।

चढ़े शेयर

कंपनी के शेयरों में आज उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर आज NSE पर 2.49 की बढ़त के साथ 4,588 रुपये पर बंद हुए। जबकि इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 4662 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement