facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 326 अंक टूटाEPS-95 Pension: हर साल ये दस्तावेज जमा नहीं किया तो रुक सकती है पेंशन!नई कार-बाइक खरीदना होगा महंगा? थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे!मराठी नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र में नहीं चला सकेंगे ऑटो-टैक्सी, 20 अगस्त से लागू होंगे नए नियममहाराष्ट्र में प्रशासनिक बदलाव: वित्त विभाग को मिले बजटीय अधिकार, CM अब बदल सकेंगे मंत्रियों के फैसलेबिना RERA रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट में न लगाएं पैसा, बुकिंग से पहले करें ये जांचलोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलान

एचडीएफसी लाइफ का एकल शुद्ध लाभ 2 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:27 AM IST

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ का एकल स्तर पर शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त तिमाही में 2 फीसदी की बढ़त के साथ 317.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 311.71 करोड़ रुपये रहा था।
बीमा कंपनी ने चौथी तिमाही में शुद्ध प्रीमियम में 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 12,868.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 10,464.46 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने इस अवधि में 6,051.42 करोड़ रुपये की निवेश आय दर्ज की, जो क्रमिक आधार पर करीब 50 फीसदी कम है।
कंपनी वित्त वर्ष 2022 के लिए अपनी बैलेंस शीट पर 165 करोड़ रुपये का कोविड रिजर्व लेकर चल रही है ताकि संभावित तौर पर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया जा सके। साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह पूरे वित्त वर्ष में इस रिजर्व की पर्याप्तता की निगरानी करेगी। वित्त वर्ष 2021 में बीमा कंपनी ने 41 करोड़ रुपये का रिजर्व बनाया था, जिसका पूरा इस्तेमाल कोविड-19 के डेथ क्लेम में हो गया। वित्त वर्ष 21 में कोविड संबंधी डेथ क्लेम के कारण कंपनी की बैलेंस शीट पर 145 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा।
प्रबंधन ने कहा, साल में हमने 2.9 लाख डेथ क्लेम का निपटान किया, जिसमें कुल भुगतान 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ।
कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ 704.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 21 के लिए प्रति शेयर 2.02 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ वित्त वर्ष 21 के आखिर में 1.37 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - April 26, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement