facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

HDFC AMC को RBI से मिली मंजूरी, DCB Bank, Karur Vysya सहित 2 और बैंकों में खरीदेगी हिस्सेदारी

Federal Bank, Karur Vysya को यह सुनिश्चित करना होगा कि अधिग्रहण उनकी चुकता शेयर पूंजी के 9.5% से अधिक न हो

Last Updated- September 21, 2023 | 3:09 PM IST
HDFC

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) को DCB Bank, करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank) और इक्विटास स्मॉल फाइनैंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) में से हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है। HDFC AMC सभी बैंकों से 9.5 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी।

इक्विटास स्मॉल फाइनैंस बैंक ने एक्सचेंजों के साथ फाइलिंग में कहा, ‘रेगुलेशन 30 और SEBI (लिस्टिंग दायित्व और डिस्क्लोजर आवश्यकताएं) रेगुलेशन्स, 2015 के नियमों के मुताबिक, हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि ‘बैंक को दी गई मंजूरी के संबंध में 20 सितंबर, 2023 को RBI से एक सूचना प्राप्त हुई है। HDFC Asset Management Company Limited (HDFC) ESFBL में भुगतान की गई इक्विटी कैपिटल या वोटिंग अधिकारों के 9.5% तक की ‘कुल होल्डिंग’ हासिल करेगी।’

इसके अलावा, बुधवार देर रात DCB Bank के एक एक्सचेंज बयान में कहा गया: ‘AMC को RBI द्वारा अप्रूवल की तारीख से एक वर्ष के भीतर बैंक में मेजर शेयरहोल्डिंग हासिल करने की सलाह दी गई है। अगर AMC निर्धारित अवधि के भीतर प्रमुख शेयरहोल्डिंग हासिल करने में विफल रहती है, तो RBI द्वारा दी गई मंजूरी रद्द कर दी जाएगी। इसके अलावा, AMC को यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक में कुल हिस्सेदारी हर समय बैंक की चुकता शेयर पूंजी (paid-up share capital) या वोटिंग अधिकार के 9.5% से ज्यादा न हो।

फेडरल बैंक और करूर वैश्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि हिस्सेदारी अधिग्रहण हर समय उनकी भुगतान की गई शेयर कैपिटल या वोटिंग अधिकार के 9.5 प्रतिशत से अधिक न हो। फेडरल बैंक और करूर वैश्य ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘अगर कुल हिस्सेदारी 5% से कम हो जाती है, तो इसे बैंक की भुगतान की गई शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों के 5% या उससे अधिक तक बढ़ाने के लिए RBI की पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होगी।’

First Published - September 21, 2023 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट