facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

HCL Tech की क्षमता आधारित अ​धिग्रहणों पर नजर

Advertisement

एचसीएल का ऐसी परिसंप​त्तियों की तलाश पर ध्यान, जो ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग क्षमताओं से जुड़ी हुई हों।

Last Updated- July 13, 2023 | 10:15 PM IST
HCL tech

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ​स्थिर मुद्रा के संदर्भ में 6-8 प्रतिशत की अपनी राजस्व वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है। एचसीएल टेक के सीईओ एवं एमडी सी विजयकुमार (HCL CEO) ने आयुष्मान बरुआ के साथ साक्षात्कार में विस्तार से बातचीत की। मुख्य अंश:

मौजूदा समय में आपके नए बड़े सौदों की स्थिति कैसी है?

हमारा ऑर्डर प्रवाह मजबूत है। पिछली तिमाही में भी हमने स्पष्ट किया था कि हमारा ऑर्डर प्रवाह तेजी से बढ़ा और इसमें इस तिमाही में भी तेजी दिख रही है। इसलिए, हमारा ऑर्डर प्रवाह सर्वा​धिक ऊंचाई पर है और यह सभी उद्योगों, भूभागों और सेवाओं में उपयुक्त है।

कौन से नए बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं?

तीन साल पहले, हमने अपने ‘फोकस और न्यू फ्रंटियर’ देशों की घोषणा की थी। ‘फोकस’ देशों में जापान, जर्मनी और कनाडा जैसे देश शामिल हैं। वहीं ‘न्यू फ्रंटियर’ देशों में ब्राजील, मे​क्सिको, उत्तर ए​शिया, स्पेन, पुर्तगाल, साइबेरिया आदि शामिल हैं। यह ऐसी रणनीति है जिस पर हमने सभी बड़े प्रौद्योगिकी खर्च वाले क्षेत्रों और देशों में अपना दायरा ​बढ़ाने के लिए तीन साल पहले जोर दिया था। भारत हमारे जैसे प्रदाताओं के लिए मजबूत विकास अवसर बना रहेगा और यहां हमारी नीति वास्तव में मजबूत सॉफ्टवेयर समाधान प्रदाता बनने की होगी।

इस साल अ​धिग्रहण रणनीति क्या है?

हमने क्षमता-केंद्रित अ​धिग्रहणों पर ध्यान बढ़ाया है। काफी लंबे समय बाद हम इस तरह के अ​धिग्रहण कर रहे हैं। हमने ऐसी परिसंप​त्तियों की तलाश पर ध्यान दिया है, जो ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग क्षमताओं (खासकर आधुनिक वाहन क्षेत्र में) से जुड़ी हुई हों।

आपके कुछ प्रतिस्पर्धी एआई में अरबों डॉलर निवेश कर रहे हैं, जिसे देखते हुए एचसीएल टेक का एआई और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों पर नजरिया कैसा रहेगा?

हमने पिछले 10 साल से एआई में निवेश कर रहे हैं और यह अब नई बात नहीं है। चूंकि इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता के तौर पर, हमने कई क्षेत्रों में एआई और एमएल में काफी काम किया है, जिसमें इस उद्योग के लिए चिप विकसित करना, डेटा एवं विश्लेषण तैयार करना शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement