facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

मायटास परियोजनाओं की समीक्षा करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:58 PM IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने राज्य के मुख्य सचिव को सत्यम-प्रवर्तित कंपनी मायटास द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
12,000 करोड़ रुपये की हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के अलावा मायटास ने हैदराबाद के लिए गोदावरी पेयजल आपूर्ति योजना, 1500 करोड़ रुपये की मछलीपटनम डीप वाटर पोर्ट परियोजना और जलयज्ञम कार्यक्रम के तहत 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कई सिंचाई परियोजनाएं भी हासिल की हैं।
सरकार खासकर मेट्रो रेल परियोजना, मछलीपटनम पोर्ट और गोदावरी जल आपूर्ति परियोजनाओं को लेकर ज्यादा चिंतित है। हालांकि सरकार द्वारा मेट्रो रेल परियोजना को रद्द किए जाने की कम ही गुंजाइश है।
मायटास के नियंत्रण वाले कंसोर्टियम को हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के लिए मार्च तक रकम प्राप्त करनी है। मछलीपटनम पोर्ट परियोजना को लेकर भी ऐसी ही स्थिति है। नगर निगम प्रशासन और शहरी विकास विभागों के अधिकारी मायटास समूह द्वारा चलाई जा रही कई अन्य परियोजनाओं की समीक्षा पहले ही कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement