facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹140 वाला शेयर ₹165 पर खुला, निवेशकों को पहले ही दिन 18% का फायदाभारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौती

10 अरब डॉलर लगाएगी गूगल

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:55 AM IST

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अगले 5 से 7 साल में भारत में 10 अरब डॉलर (करीब 75,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने जा सही है। गूगल देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में जुटी है और खुद को तेजी से डिजिटलीकृत कर रही है। कंपनी ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड’ के जरिये भारत में यह निवेश करेगी। कंपनी के ‘गूगल फॉर इंडिया’ के छठे संस्करण के कार्यक्रम में आज गूगल की होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्याधिकारी सुंदर पिचाई ने इसकी घोषणा की। गूगल ने कहा कि वह भारत में छोटे कारोबारों को सक्षम बनाने और देश की जरूरतों के मुताबिक अनूठे उत्पाद विकसित करने के वायदे पर कायम है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पिचाई ने कहा, ‘हम इक्विटी निवेश, साझेदारी और परिचालन, बुनियादी ढांचे तथा ईकोसिस्टम निवेश के जरिये यह निवेश करेंगे।’ इस कार्यक्रम की गूगल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। पिचाई ने कहा, ‘यह भविष्य के भारत और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रति हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है।’ कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली कंपनी का भारत में यह सबसे बड़ा निवेश होगा। अपने केंद्रों और कर्मचारियों के जरिये देश में अप्रत्यक्ष निवेश के अलावा गूगल ने हाइपर-लोकल डिलिवरी ऐप डनजो और ई-कॉमर्स ऐप फाइंड जैसे स्टार्टअप में प्रत्ययक्ष निवेश किया है। अल्फाबेट की निवेश इकाई कैपिटल जी ने भी फिनटेक कंपनी एवाई फाइनैंस और सॉफ्टवयेर सेवा (सास) कंपनी फ्रेशवक्र्स में निवेश किया है। ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड’ मुख्य रूप से चार क्षेत्रों पर ध्यान देगा। पहला, प्रत्येक भारतीय तक उसकी मातृभाषा जैसे हिंदी, तमिल और पंजाबी में किफायती तरीके से जानकारी पहुंचाना। इसकी भारतीय इकाई भारत की अनूठी जरूरतों के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाएं भी विकसित कर रही हैं।
पिचाई ने कहा कि इस कोष का उपयोग कारोबारों को सक्षम बनाने में भी किया जाएगा ताकि वे अपने डिजिटल बदलाव को जारी रख सकें और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में तकनीक एवं एआई का बेहतर इस्तेमाल कर सकें।
फेसबुक, एमेजॉन और गूगल जैसे वैश्विक तकनीकी दिग्गजों का ध्यान भारत पर लगा हुआ है। इसकी वजह यह है कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता हैं, जबकि चीन ने तकनीकी दिग्गजों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रखे हैं। अप्रैल में फेसबुक ने रिलायंस जियो में अल्पांश हिस्सेदारी के लिए 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था, जो तकनीक के क्षेत्र में देश में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है। इस साल की शुरुआत में एमेजॉन के जेफ बेजॉस ने देश के छोटे कारोबार को ऑनलाइन जाने के लिए 1 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्घता जताई थी।
इस वर्चुअल कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘कृषि, मौसम के पूर्वानुमान, स्वास्थ्य देखभल और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में गूगल के पास कृत्रिम मेधा लागू करने और नई पहल के लिए काफी संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि इस नए कोष के साथ गूगल हमारे स्टार्टअप को आगे और प्रोत्साहित करेगी।’ पिचई ने भारत में गूगल पे या जीपे सहित कई नवोन्मेष के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि गूगल पे ने डिजिटल भुगतान में वैश्विक मानदंड कायम किया है। पिछले साल भारत में बच्चों को नई भाषा सीखने में मदद के लिए पेश बोलो ऐप के बारे में भी उन्होंने बात की। इसके साथ ही बाढ़ की पूर्वानुमान प्रणाली आदि के बारे में भी बताया।
गूगल ने भारत में छोटे और मझोले कारोबारों के डिजिटलीकरण की रोमांचक सफल कहानी साझा की और इसे सर्च एवं मैप्स पर उपलब्ध कराया है। पिचई ने कहा कि हम हर महीने 15 करोड़ से ज्यादा कारोबारों और ग्राहकों को  कॉल, ऑनलाइन और प्र्रत्यक्ष अनुरोध के जरिये जोड़ते हैं। गूगल ने प्रसार भारती के साथ एडुटेनमेंट शृंखला लाने की भी घोषणा की, जिसमें बताया जाएगा कि छोटे कारोबार किस तरह से डिजिटल टूल्स को अपना सकते हैं।
इसके अलावा गूगल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ मिलकर देश भर में 22,000 स्कूलों के 10 लाख शिक्षकों को साल के अंत तक ऑनलाइन और फिजिकल क्लासरूम के लिहाज से तैयार करेगी। इसमें जी-सूट, गूगल क्लासरूम और यूट्यूब जैसे नि:शुल्क टूल्स का उपयोग किया जाएगा। गूगल ने कोविड-19 के बाद से भारत में किए गए कार्यों को भी साझा किया।

Advertisement
First Published - July 13, 2020 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement