facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 15 एकड़ भूमि खरीदी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:44 PM IST

गोदरेज समूह की इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलूरु के सरजापुर इलाके में 15 एकड़ का भूखंड खरीदा है। हालांकि गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस खरीदारी की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह सौदा करीब 225 करोड़ रुपये का हो सकता है, क्योंकि इस इलाके में कीमतें 15 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के आसपास हैं।
गोदरेज ने आवासीय अपार्टमेंट बनाने की योजना तैयार की है और इस परियोजना में 16 लाख वर्ग फुट का एरिया होगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए बेंगलूरु एक प्रमुख शहर है और इस डेवलपर की वहां पहले से ही कई आवासीय परियोजनाएं हैं। हाल के महीनों में गोदरेज समूह द्वारा यह तीसरी भूमि खरीद है।गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हाल में मुंबई के कल्याण इलाके में 20 एकड़ भूमि खरीदी है। गोदरेज फंड मैनेजमेंट ने बेंगलूरु में सेंचुरी समूह से 700 करोड़ रुपये के भूमि खरीदी है। कंपनी ने नए भूखंडों में निवेश करने और उन्हें विकसित करने के लिए गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - October 14, 2020 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement