facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

Go First को 30 दिन में पेश करनी होगी पुनरुद्धार योजना

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 9:58 PM IST
Go First

विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) द्वारा दिवाला आवेदन करने और उड़ानों को निलंबित किए जाने के बाद देश के विमानन नियामक ने गो फर्स्ट को विस्तृत पुनरुद्धार योजना प्रस्तुत करने के लिए 30 दिन तक का समय दिया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 8 मई को गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 10 मई को राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (NCLT) ने विमानन कंपनी की स्वैच्छिक दिवाला याचिका स्वीकार कर ली थी।

विमानन कंपनी ने डीजीसीए के नोटिस के अपने जवाब में बुधवार को कहा था कि विस्तृत पुनर्गठन योजना तैयार करने के लिए स्थगन अवधि का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इस पर DGCA ने विमानन कंपनी को 30 दिन के भीतर स्थायी रूप से पुनरुद्धार परिचालन के लिए व्यापक योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

डीजीसीए ने बयान में कहा है कि विमानन कंपनी को परिचालन के स्थायी पुनरुद्धार के लिए संचालन योग्य विमानों की उपलब्धता, अधिकारियों, पायलटों और अन्य कर्मियों, रखरखाव की व्यवस्था, फंडिंग/कार्यशील पूंजी, पट्टादाताओं और वेंडरों के साथ इंतजाम आदि की स्थिति प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement