facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Gautam Adani ने बॉम्बार्डियर के सीईओ से की मुलाकात, एविएशन सेक्टर में साझेदारी पर की चर्चा

अदाणी ग्रुप ने सिविल एविएशन में कदम रखा है। इसका उद्देश्य अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके भारतीय एयरपोर्ट्स को बदलना है।

Last Updated- September 25, 2024 | 11:00 AM IST
Gautam Adani Meets Bombardier CEO
Gautam Adani Meets Bombardier CEO

Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने एविएशन सेक्टर में “ट्रांसफॉर्मेटिव पार्टनरशिप्स” पर चर्चा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए Gautam Adani ने बुधवार को बताया कि उनका लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिंर्जीज का इस्तेमाल करना है।

गौतम अदाणी ने कहा, “भारत के एविएशन ग्रोथ को गति देते हुए! बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल के साथ एयरक्राफ्ट सर्विसेज, MRO और डिफेंस में ट्रांसफॉर्मेटिव पार्टनरशिप्स पर बेहतरीन चर्चा हुई।”

गौतम अदाणी ने कहा, “हम मिलकर काम कर रहे हैं और साथ मिलकर ताकत बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक मज़बूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना है।”
हालांकि, उद्योगपति ने मंगलवार को हुई इस बैठक की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

अदाणी ग्रुप ने सिविल एविएशन में कदम रखा है। इसका उद्देश्य अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके भारतीय एयरपोर्ट्स को बदलना है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की स्थापना 2019 में हुई थी। यह अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100% सब्सिडियरी है।
AAHL हवाई अड्डे के अनुभवों में क्रांति लाने की योजना बना रहा है। फिलहाल, AAHL सात प्रमुख हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है – मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम।

दिसंबर 2024 में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का AAHL के पोर्टफोलियो में शामिल होना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। इस विस्तार से AAHL के पास आठ हवाई अड्डे हो जाएंगे। इससे कंपनी देश में सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में और मजबूत हो जाएगी।

AAHL भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह देश के 25% यात्री फुटफॉल्स और 33% एयर कार्गो ट्रैफिक को संभालती है।

इस बीच, एयर फोर्स 5 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के पहले रनवे पर फाइटर जेट की ट्रायल लैंडिंग करेगी। खबरों के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे।

First Published - September 25, 2024 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट