facebookmetapixel
Advertisement
उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?AI भारतीय IT सेक्टर के लिए दोधारी तलवार, मेरे अपने पोर्टफोलियो में आईटी शेयर नहीं: Chris Woodफरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता है

GAIL (India) Q1FY24 result: नेट मुनाफा गिरकर 1,412 करोड़ रुपये पहुंचा, रेवेन्यू भी 14.22 प्रतिशत कम

Advertisement

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए GAIL (India) की कुल इनकम 32,495.07 करोड़ रुपये रही

Last Updated- July 31, 2023 | 4:12 PM IST
GAIL-PETRON Agreement: GAIL, Petron will jointly explore possibilities of setting up bio-ethylene plant गेल, पेट्रॉन मिलकर बायो-एथिलीन प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशेंगी

चालू वित्त वर्ष (Q1YFY24) की पहली तिमाही में गेल (इंडिया) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 51.56 प्रतिशत गिरकर 1,412 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,915,19 करोड़ रुपये था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी।

क्रमिक रूप से, नेट प्रॉफिट 133.9 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही (Q4FY23) में कंपनी का नेट मुनाफा 603.52 करोड़ रुपये था।

घट गया रेवेन्यू

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (Q1FY24) के लिए परिचालन से राजस्व (revenue from operations) 32,227.47 करोड़ रुपये रहा, जबकि सालाना आधार पर (YoY) यह 37,572.14 करोड़ रुपये था। यह 14.22 फीसदी की गिरावट है।

तिमाही आधार पर (QoQ), परिचालन के लिए राजस्व 1.91 प्रतिशत कम था। Q4FY23 में यह 32,858.20 करोड़ रुपये था।

टोटल इनकम हुई कम

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (Q1FY24) के लिए कुल इनकम 32,495.07 करोड़ रुपये रही, जबकि सालाना आधार पर यह 37,751.91 करोड़ रुपये थी। यह 13.92 फीसदी की गिरावट है।

QoQ आधार पर, टोटल इनकम 4.07 प्रतिशत कम थी। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही (Q4FY23) में यह 33,875.39 करोड़ रुपये था।

पिछले हफ्ते, GAIL India और Indradhanush Gas Grid Limited (IGGL) ने IGGL के नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड (NEGG) को गेल की बरौनी गुवाहाटी पाइपलाइन (BGPL) से जोड़ने के लिए एक इंटरकनेक्शन समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इंटरकनेक्शन समझौता NEGG को BGPL के साथ तीन स्थानों पर जोड़ने की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी, और असम में बैहाटा और पानीखैती शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement