facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

ई-कॉमर्स पर फ्यूचर रिटेल का बड़ा दांव

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:22 AM IST

फ्यूचर रिटेल ने गुरुवार को कहा कि कंपनी दो घंटे के अंदर अपने मुख्य रिटेल स्टोरों से किराना और कपड़ों की डिलिवरी करेगी। कंपनी ने एमेजॉन डॉट इंक की तरह ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाने की योजना बनाई है।
कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि फ्यूचर अपने ग्राहकों को मुंबई, बेंगलूरु और नई दिल्ली में लोकप्रिय हाइपरमार्केट ‘बिग बाजार’ से सामान के ऑर्डर करने में सक्षम बनाएगी और बाद में इस सेवा का विस्तार 150 शहरों तक किया जाएगा। भारत में मौजूदा समय में 285 बिग बाजार आउटलेट हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑफलाइन रिटेलर फ्यूचर की अब तक काफी कम ई-कॉमर्स उपस्थिति थी, लेकिन अब उसने भारत के तेजी से बढ़ रहे ई-कॉमर्स बाजार में विस्तार के लिए तेज डिलिवरी पर ध्यान केंद्रित किया है।
ई-कॉमर्स बाजार वर्ष 2026 तक 30 प्रतिशत तक की दर से बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच जाने की संभावना है। लोकप्रिय ऑनलाइन ग्रोसरी सेवा बिगबास्केट में भारत के टाटा समूह ने बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश की है।
प्रतिस्पर्धी परिदृश्य के बारे में फ्यूचर समूह के अधिकारी कमलदीप सिंह ने कहा कि कंपनी अन्य कंपनियों के मुकाबले बढ़त की स्थिति में होगी, क्योंकि उसने अपने स्टोरों से दो घंटे के अंदर कई तरह के सामान की डिलिवरी का लक्ष्य रखा है, जिनमें फूड, फैशन और किचन यूटिलिटीज जैसी श्रेणियां मुख्य रूप से शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 1, 2021 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement