facebookmetapixel
कई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

FSIB ने गिरिजा सुब्रमण्यम को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के CMD के रूप में चुना

यूनाइटिड इंडिया में सीएमडी का पद फरवरी 2024 में सत्यजीत त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था।

Last Updated- March 22, 2024 | 9:56 PM IST
New India Assurance logo

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के चेयरपर्सन व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद पर गिरिजा सुब्रमण्यन और यूनाइटिड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सीएमडी के लिए भूपेश सुशील राहुल को चुना है।

यूनाइटिड इंडिया में सीएमडी का पद फरवरी 2024 में सत्यजीत त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था।

हालांकि न्यू इंडिया इंश्योरेंस में नीरज कपूर का कार्यकाल अप्रैल 2024 में समाप्त होगा। अभी गिरिजा सुब्रमण्यन भारतीय कृषि बीमा कंपनी की सीएमडी हैं जबकि बीएस राहुल इसी कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे हैं।
इन सीएम़डी पदों के लिए छह प्रमुख अधिकारियों के नामों का चयन किया गया था।

यूनाइटिड इंडिया इंश्योरेंस के पद के लिए बीएस राहुल, हितेश जोशी, जयश्री बाला, वी. बालकृष्ण, सुनीता गुप्ता व रेखा सोलंकी के नामों का चयन हुआ था। न्यू इंडिया एश्योरेंस के लिए जोशी और सुब्रमण्यन के नामों का चयन हुआ था।

First Published - March 22, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट