facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हाल

FMCG कंपनियों को Q3 में सिंगल डिजिट में वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

FMCG कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ोतरी को लेकर आशान्वित हैं क्योंकि मात्रा में सुधार के रुझान के साथ खपत में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Last Updated- January 07, 2024 | 3:36 PM IST
FMCG GST rate Cut

दैनिक उपभोग का सामान (FMCG) बनाने वाली अग्रणी कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं। तिमाही आधार पर उपभोक्ता मांग में सुधार हुआ है, जिसके चलते FMCG कंपनियों को अक्टूबर-दिसंबर में निम्न से मध्य एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद है।

डाबर, मैरिको और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों ने अपने तिमाही आंकड़ों को जारी करते हुए कहा है कि ग्रामीण बाजार में उपभोक्ता मांग कम रही है, हालांकि शहरी बाजार तीसरी तिमाही में स्थिर रहे। कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ोतरी को लेकर आशान्वित हैं क्योंकि मात्रा में सुधार के रुझान के साथ खपत में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा, निर्माताओं को सालाना आधार पर सकल मार्जिन में विस्तार की भी उम्मीद है। इसमें मुद्रास्फीति में कमी से मदद मिलेगी। खोपरा और खाद्य तेल की कीमतें जैसे प्रमुख सामग्री की कीमतें निचले स्तर पर बनी हुई हैं। इससे FMCG निर्माताओं को विज्ञापन और प्रचार के लिए अधिक धन जुटाने में मदद मिलेगी।

सफोला, पैराशूट, हेयर एंड केयर, निहार और लिवॉन जैसे ब्रांड की मूल कंपनी मैरिको ने कहा कि दिसंबर तिमाही में ग्रामीण बाजार से अच्छे संकेत कुछ कम मिले। हालांकि, यह व्यापक आर्थिक संकेतकों में सुधार, निरंतर सरकारी खर्च, विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूल उपभोक्ता मूल्य निर्धारण और अन्य कारकों के कारण 2024 में उपभोग प्रवृत्तियों में क्रमिक वृद्धि के बारे में आशावादी बनी हुई है।

Also read: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का MCap 57,408 करोड़ रुपये घटा

डाबर इंडिया को उम्मीद है कि उसके एकीकृत राजस्व में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान “मध्य से उच्च एकल-अंकीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।” ग्रामीण भारत देश में FMCG बिक्री में लगभग 35 से 38 प्रतिशत का योगदान देता है।

डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, डाबर पुदीन हारा, डाबर आंवला, रियल और वाटिका सहित विभिन्न ब्रांड वाली घरेलू FMCG विनिर्माता ने कहा कि आधार वर्ष में कीमत बढ़ने के कारण मूल्य वृद्धि धीमी रही। दिसंबर तिमाही में वृद्धि में मुख्य योगदान मात्रा का रहा।

इसी तरह, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कहा कि वह दिसंबर तिमाही में एकीकृत आधार पर एकल अंक की वृद्धि की उम्मीद कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारतीय FMCG कंपनियों को स्थिर मुद्रा के आधार पर एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 3:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement