facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

नई दवाओं को एफडीए की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:16 PM IST

भारतीय दवा निर्माता कंपनियों- ऑर्किड, ग्लेनमार्क, ल्यूपिन और अरविंदो फार्मा को विभिन्न श्रेणियों में दवा निर्माण के लिए अमेरिकी एफडीए की मंजूरी मिली है।


हैदराबाद की कंपनी अरविंदो फार्मा लिमिटेड को लेवेटिरासेटम के 250 मिलीग्राम, 500 मिलीग्राम, 750 मिलीग्राम और 1000 मिलीग्राम के टैब्लेट और 100 मिलीग्राममिलीलीटर लेवेटिरासेटम ओरल सॉल्यूशन के लिए अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) से मंजूरी मिली है।

इस तरह कंपनी को अमेरिकी एफडीए से 65 दवाइयों को संभावित और 24 को पूरी मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बताया कि जून 2008 तक इन उत्पादों का कारोबार 1.15 अरब डॉलर का रहा है।

नई दवाई केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से जुड़ी है और इसका इस्तेमाल माइक्लोनिक सिजर और बच्चों की मिरगी ठीक करने में इस्तेमाल की जाती है। इसके साथ ही ऑर्किड को लेविटाइरासेटाम की 250, 500 और 700 मिलीग्राम के टेब्लेट के लिए अमेरिकी एफडीए से मंजूरी मिल गई है।

ऑर्किड को कुल मिलाकर 30 दवाओं की अब तक मंजूरी मिल चुकी है। कंपनियों का कहना है कि इस अनुमति से उनके कारोबार और राजस्व में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। ल्यूपिन को अमेरिकी बाजार में लेवेट्रेसम टेबलेट के कारोबार को मंजूरी मिली है।

यह दवा मिरगी के उपचार में इस्तेमाल होती है। कंपनी ने बीएसई को कहा कि उसे यूएसएफडीए की ओर से उसकी सहायक कंपनी ल्यूपिन की नई दवा की मंजूरी मिली है। ल्युपिन लेवेट्रेसम टेबलेट यूएसबी फर्मा द्वारा बनाए जाने वाली दवा केप्परा के समान है।

ऑर्किड, ग्लेनमार्क, ल्यूपिन और अरविंदो फार्मास्यूटिकल को अमेरिकी एफडीए से मिली अनुमति

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement