facebookmetapixel
Advertisement
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्ला​स्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजी

मांग में गिरावट, कच्चे माल की कीमतों में उछाल MSME के लिए प्रमुख समस्या : सर्वे

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 5:11 PM IST
MSMEs

मांग में गिरावट और परिवहन की ऊंची लागत की वजह से कच्चे माल की कीमतों में उछाल पिछले 27 माह से सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए एक बड़ी समस्या रहा है। एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के एक सर्वे में कहा गया है कि बाजार में स्थिरता लौटी है लेकिन सर्वे में शामिल 57 प्रतिशत इकाइयां अपने माल के लिए नए ऑर्डर प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

बीवाईएसटी के संस्थापक और प्रबंध न्यासी लक्ष्मी वेंकटरमण वेंकटेशन ने कहा, ‘‘पिछले 27 माह के दौरान उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति घटने से मांग में गिरावट और ईंधन कीमतों की वजह से परिवहन की लागत बढ़ने के चलते कच्चे माल के दामों में बढ़ोतरी ने इस क्षेत्र के उद्यमियों के लिए संकट पैदा किया है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन कई कारकों के कारण आर्थिक स्थिति अभी पूरी तरह से स्थिर नहीं हुई है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement