facebookmetapixel
₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षित

Euronics की 2025-26 तक कारोबार दोगुना कर 400 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना

Euronics के अनुसार, गुरुग्राम में उसका नया विनिर्माण संयंत्र शुरू होने पर उसके 50 प्रतिशत ठेके पूरे करेगा।

Last Updated- June 25, 2024 | 12:37 PM IST
Euronics
Toilet Automation (Photo: Euronics Website)

सार्वजनिक शौचालय स्वचालन कंपनी यूरोनिक्स 2025-26 तक अपना कारोबार दोगुना कर 400 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना बना रही है। कंपनी का गुरुग्राम में नया विनिर्माण संयंत्र शुरू होने पर उसके 50 प्रतिशत ठेके पूरे करने की क्षमता रखता है।

यूरोनिक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विकनेश जैन ने कंपनी की वृद्धि दर के बारे में पूछे गए एक सवाल पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पिछले वित्त वर्ष में हमारा कारोबार 200 करोड़ रुपये के आसपास था… इस साल हम 280 करोड़ रुपये से 290 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहे हैं और वित्त वर्ष 2025-26 में हमारा लक्ष्य 400 करोड़ रुपये का कारोबार करना है।’’

उन्होंने कहा कि 2002 में स्थापित यूरोनिक्स भारत के सार्वजनिक व वाणिज्यिक शौचालय क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है। इसकी वृद्धि देश के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, वाणिज्यिक अचल संपत्ति तथा खुदरा क्षेत्रों की व्यापक वृद्धि से प्रेरित है।

कंपनी के अनुसार, गुरुग्राम में उसका नया विनिर्माण संयंत्र शुरू होने पर उसके 50 प्रतिशत ठेके पूरे करेगा। यूरोनिक्स के वर्तमान में जामनगर, ग्रेटर नोएडा और भिवाड़ी में संयंत्र हैं।

First Published - June 25, 2024 | 12:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट