facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Essar Group के को-फाउंडर शशि रुइया का 80 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

एस्सार ग्रुप ने स्टील से लेकर ऑइल रिफाइनमेंट, अन्वेषण और उत्पादन, टेलीकॉम, बिजली और निर्माण समेत कई क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार किया है।

Last Updated- November 26, 2024 | 10:12 AM IST
Essar Group Co-Founder Shashi Ruia Passed Away On November 26, 2024.

एस्सार ग्रुप (Essar Group) के को-फाउंडर शशि रुइया (Shashi Ruia) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। रुइया ने अपने भाई रवि के साथ एस्सार ग्रुप को शुरू किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रुइया का निधन सोमवार रात करीब 23.55 बजे मुंबई में हुआ। वह एक महीने पहले ही अमेरिका से भारत लौटे थे, जहां उनका उपचार चल रहा था।

उनका पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रुइया हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे रुइया हाउस से हिंदू वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा।

1969 में रखी थी एस्सार ग्रुप की नींव

बता दें कि शशि रुइया पहली जनरेशन के उद्यमी उद्योगपति थे। अपने करियर की शुरुआत 1965 में अपने पिता नंद किशोर रुइया मार्गदर्शन में की थी। उन्होंने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में चेन्नई पोर्ट पर एक बाहरी ब्रेकवाटर का निर्माण करके एस्सार की नींव रखी थी।

एस्सार ग्रुप ने स्टील से लेकर ऑइल रिफाइनमेंट, अन्वेषण और उत्पादन, टेलीकॉम, बिजली और निर्माण समेत कई क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुइया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह उद्योग जगत की एक महान हस्ती थे। उन्होंने उनके निधन को गहरा दुखद बताते हुए कहा, ”उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यापार परिदृश्य को बदल दिया।”

पीएम मोदी ने कहा, ”उन्होंने इनोवेशन और ग्रोथ के लिए हाई मानक भी स्थापित किये। वह हमेशा विचारों से भरे रहते थे और चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं।”

First Published - November 26, 2024 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट