facebookmetapixel
Advertisement
DBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, आज इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजरअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन

ED की रेड से BYJU’S की 70 करोड़ की फंडिंग पर पड़ सकता है असर

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 10:45 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हाल ही में बैजूस के परिसरों में ली गई तलाशी में ‘आप​त्तिजनक’ दस्तावेज जब्त होने से एडटेक दिग्गज की रकम जुटाने की कवायद पर प्रतिकूल असर पड़ने के आसार हैं। उद्योग के सूत्रों और विशेषज्ञों ने यह आशंका जताई है। सूत्रों के अनुसार बेंगलुरु स्थित यह फर्म, जिसने पिछले साल मार्च में रकम जुटाने की कवायद के दौर में 22 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल किया था, वह निवेशकों से 70 करोड़ डॉलर जुटाने की प्रक्रिया में है।

हालांकि, ईडी के अधिकारियों से मंजूरी मिलने तक कंपनी को नई रकम के लिए निवेशकों को राजी करने और यह सुनिश्चित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है कि पैसा उसके बैंक खातों में पहुंच जाए। सूत्रों के मुताबिक ईडी के इस कदम का उसकी सहायक कंपनी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज (एईएसएल) की 8,000 करोड़ रुपये वाली आईपीओ योजना पर भी असर पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा अगर कोई शेयरधारक इस आईपीओ पर आपत्ति जताने के लिए विशेष रूप से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जाता है, तो सेबी इस पर ध्यान दे सकता है। वर्ष 2021 में बैजूस ने एक अरब डॉलर में आकाश का अ​धिग्रहण किया था।

बैजूस की रणनीति से वाकिफ उद्योग के एक अ​धिकारी ने कहा कि इस कंपनी ने अपना नवीनतम सालाना वित्तीय विवरण जमा नहीं किया है और इसमें देर कर रही है। अगर आप समय पर अपना वार्षिक वित्तीय विवरण जमा नहीं कर सकते हैं, तो साफ तौर पर इसमें कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि फर्म को नए फंड जुटाने में संकट का सामना करना पड़ सकता है।

दुनिया में कौन-सा फंड मैनेजर उस कंपनी में पैसा लगाएगा, जिसने अपना वार्षिक वित्तीय विवरण जमा नहीं किया हो? उम्मीद की जा रही थी कि बैजूस कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पास वित्त वर्ष 22 के अपने परिणाम जमा करेगी। अनअकैडमी, अपग्रेड, वेदांतु, फिजिक्सवाला और एरुडिटस जैसी अन्य एडटेक यूनिकॉर्न वित्त वर्ष 22 के अपने वित्तीय विवरण पहले ही जमा कर चुकी हैं।

कंपनी को पिछले साल सितंबर तक मंत्रालय के पास अपने सालाना परिणाम जमा करा देने चाहिए थे। लेकिन उसने इसमें सात महीने से भी अधिक समय का विलंब कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने करीब 18 महीने की देरी के बाद सितंबर 2022 में वित्त वर्ष 21 के अपने परिणाम दाखिल किए थे।

ईडी की तलाशी की वजह से पैसा जुटाने की कवायद पर उसके असर के संबंध में बैजूस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अलबत्ता कंपनी के सूत्रों ने कहा कि 70 करोड़ डॉलर जुटाने की प्रक्रिया पटरी पर है और कंपनी जल्द ही यह सौदा पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपने परिणाम जमा करने की योजना भी बना रही है, लेकिन उन्होंने कोई विशेष तारीख नहीं बताई।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement