facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

लगातार चौथी तिमाही में देसी PC बाजार सुस्त

Advertisement

कैलेंडर वर्ष 2023 की जून तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले PC खेपों में 15.3 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई

Last Updated- August 17, 2023 | 10:18 PM IST
Apple, Samsung halt laptop imports to India after sudden restrictions

भारत के पारंपरिक पीसी बाजार (डेस्कटॉप, नोटबुक ओर वर्कस्टेशन समेत) को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। कैलेंडर वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में इस बाजार ने सिर्फ 32 लाख यूनिट की खेपें दर्ज कीं।

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) वर्ल्डवाइड क्वाटर्ली पर्सनल कम्प्यूटिंग डिवाइस ​ट्रैकर से प्राप्त नए आंकड़े से पता चलता है कि तिमाही आधार पर 5.9 प्रतिशत तक की वृद्धि के बावजूद, कैलेंडर वर्ष 2023 की जून तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले खेपों में 15.3 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई।

​शिक्षा और सरकारी खरीदारी से पीसी बाजार को लगातार मदद मिली, जबकि उद्यम सेगमेंट से लगातार दबाव दर्ज किया गया। हालांकि आईडीसी के विश्लेषकों का मानना है कि पीसी और लैपटॉप पर ताजा आयात प्रतिबंध से उद्यमों को अपने खरीदारी संबं​धित निर्णयों में तेजी लाने में मदद मिल सकती है।

आईडीसी इंडिया, साउथ ए​शिया ऐंड एएनजेड में डिवाइस रिसर्च के सहायक उपाध्यक्ष नवकेंदर सिंह ने कहा, ‘पीसी बाजार पिछली कुछ तिमाहियों से सुस्त बना हुआ है और एसएमई अपनी पीसी खरीदारी में विलंब कर रहे हैं। हालांकि आयात नवंबर से आयात प्रतिबंध लागू होने से विक्रेता उपभोक्ता और वा​णि​​ज्यिक सेगमेंटों, दोनों में इन्वेंट्री को बढ़ावा दे सकते हैं। एसएमई और उद्यम इस उम्मीद से अपनी पीसी खरीदारी में तेजी ला सकते हैं कि नवंबर से कीमतें बढ़ जाएंगी।’

जून तिमाही में, सभी उत्पाद श्रे​णियों में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई। जहां बिक्री को बढ़ावा देने वाली नोटबुक श्रेणी में एक साल पहले के मुकाबले 18.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई, वहीं पिछली तिमाही तक दमदार प्रदर्शन करने वाली डेस्कटॉप श्रेणी में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की कमजोरी आई। उपभोक्ता और वा​णि​ज्यिक सेगमेंट, दोनों पर दबाव दिखा और इनमें सालाना आधार पर 17 तथा 13.8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों के लिए सरकार की शै​क्षिक परियोजनाओं से शै​क्षिक खंड को मजबूती मिली और इसमें सालाना आधार पर 43.7 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। कई राज्यों के उच्च न्यायालयों की सक्रियता से भी सरकारी सेगमेंट में सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज करने में मदद मिली।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement