facebookmetapixel
Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

डायरेक्ट सेलिंग उद्योग की वृद्धि वित्त वर्ष-22 में 5.3 फीसदी घटी, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कारोबार

Last Updated- March 30, 2023 | 6:28 PM IST
Direct selling

भारतीय डायरेक्ट सेलिंग उद्योग की वृद्धि पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में 5.3 प्रतिशत घटकर 19,020 करोड़ रुपये रही। उद्योग की वृद्धि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित हुई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

उद्योग निकाय इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (IDSA) के एक वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 60 प्रतिशत डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की बिक्री पर महामारी के दौरान कई चुनौतियों की वजह से नकारात्मक असर पड़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में डायरेक्ट सेलिंग उद्योग ने 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। इस दौरान इसकी कुल बिक्री 18,067 करोड़ रुपये रही थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उद्योग कोविड महामारी के बाद खुद को संभाल रहा है और कोविड-पूर्व के स्तर पर लौट रहा है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि शीर्ष 10 राज्यों का उद्योग के कुल कारोबार में 70 प्रतिशत हिस्सा है। कारोबार में 12 प्रतिशत के साथ महाराष्ट्र की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। उसके बाद 10-10 प्रतिशत के साथ प. बंगाल और उत्तर प्रदेश का स्थान है। बिहार का कुल कारोबार में योगदान छह प्रतिशत तथा कर्नाटक और ओड़िशा का पांच-पांच प्रतिशत है।

First Published - March 30, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट