facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

गहराए कानूनी खतरों के बादल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:53 PM IST

अमेरिका की दो कानूनी कंपनियां इजार्ड नोबेल एलएलपी और वायानेल और वायानेल एलएलपी ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के खिलाफ ‘क्लास एक्शन’ कानूनी मुकदमा दायर किया है।


इन कंपनियों ने उन शेयरधारकों की ओर से यह मुकदमा दायर किया है, जिनके पास कंपनी की अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीआर) हैं।’क्लास एक्शन’ एक या एक से अधिक लोगों जो एक जैसी स्थिति से परेशान हों, उनकी ओर से दायर किए जाने वाला दीवानी मुकदमा होता है।

कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन रामलिंग राजू ने कहा था, ‘मैं खुद पर लगने वाले कानूनी आरोप और उसके परिणामों के लिए अब तैयार हूं। ‘ राजू के बयान के बाद ये मुकदमे सत्यम के प्रबंधन के खिलाफ होने वाली पहली कानूनी कार्रवाइयों में हैं।

सत्यम न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबध्द है। कंपनी के बारे में एक्सचेंज ने बुधवार को कहा था, ‘स्टॉक एक्सचेंज नियामक अभी सत्यम से जुड़ी खबरों का आकलन कर रहा है और वे इससे जुड़े अन्य मामलों पर करीबी नजर बनाए रखेगा। आगे कोई दूसरी सूचना जारी होने से तक कंपनी की जमानत को अपने कब्जे में रखेगा।’

नोबेल का कहना है कि क्लास एक्शन दर्जे वाला कानूनी मुकदमा अमेरिका में दक्षिण न्यूयॉर्क की जिला अदालत में उन लोगों की ओर से दायर किया गया है, जिन्होंने 6 जनवरी, 2004 से लेकर 6 जनवरी 2009 के बीच कंपनी के एडीआर खरीदे हैं।

यूपेड मामले में सुनवाई नहीं

ब्रिटिश मोबाइल सॉल्युशन मुहैया कराने वाली कंपनी यूपेड की ओर से सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के खिलाफ दायर धोखाधड़ी के मामले की इस सप्ताह के दौरान सुनवाई नहीं हुई है।

यूपेड ने अमेरिकी संघीय अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कंपनी ने यह दावा किया था कि इस धोखाधड़ी, जालसाजी और करार के उल्लंघन की वजह से कंपनी को 100 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान सहना पड़ा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement