facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

Cadbury Chocolate में निकला रेंगता हुआ कीड़ा, कंपनी ने कही ये बात

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि शख्स चॉकलेट की जानी-मानी कंपनी कैडबरी (Cadbury Dairy Milk) का पैकेट जैसे ही खोलते है तो उसमें पीछे की तरह एक कीड़ा नजर आता है।

Last Updated- February 12, 2024 | 10:47 AM IST
Dairy milk chocolate
Representative Image

Viral video: अगर आप चॉकलेट लवर हैं तो यह खबर आपकों जरूर पढ़नी चाहिए। हैदराबाद के एक शख्स के साथ मन विचलित करने वाली घटना घटी है, जिसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर भी किया है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि शख्स चॉकलेट की जानी-मानी कंपनी कैडबरी (Cadbury Dairy Milk) का पैकेट जैसे ही खोलते है तो उसमें पीछे की तरह एक कीड़ा नजर आता है। बता दें कि यह कीड़ा जिंदा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। इस एक्स यूजर का नाम है रॉबिन जैंचियस।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि यह चॉकलेट को Ratnadeep Metro Ameerpet स्टेशन से खरीदा था।

रॉबिन जैंचियस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि क्या इन उत्पादों की कोई क्वालिटी जांच होती है? इससे स्वास्थ्य खतरों के लिए कौन जिम्मेदार है?

रॉबिन ने वीडियो के साथ-साथ इस चॉकलेट का बिल भी शेयर किया है, जिसमें Cadbury Dairy Milk की चॉकलेट की कीमत 45 रुपये है। बता दें कि रॉबिन ज़ैचियस ने ये पोस्ट 9 फरवरी (शुक्रवार) को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें रॉबिन की पोस्ट

हैदराबाद के इस शख्स की वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी हैं।

कंपनी ने जारी किया बयान

Cadbury Dairy Milk ने इस पोस्ट को देखने के बाद बयान जारी करते हुए रॉबिन जैंचियस से माफी भी मांगी है। कंपनी ने पोस्ट में लिखा है, “नमस्ते, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में कैडबरी इंडिया लिमिटेड) उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने का प्रयास करता है, और हमें यह जानकर खेद है कि आपको एक अप्रिय अनुभव हुआ है। हमें आपकी चिंता का समाधान करने में सक्षम बनाने के लिए, हमसे बात करें।

First Published - February 12, 2024 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट