facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

क्राफ्टन ने गेमिंग स्टूडियो में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

Advertisement

कंपनी ने बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए यह निवेश 2022 में नॉटिलस में 40.5 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के बाद किया है।

Last Updated- March 27, 2025 | 11:31 PM IST
Online Gaming

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) की डेवलपर एवं प्रकाशक क्राफ्टन ने पुणे की गेम डेवलपमेंट स्टूडियो फर्म नॉटिलस मोबाइल में 118 करोड़ रुपये में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही यह भारत में उसका पहला बहुलांश हिस्सेदारी खरीद वाला अधिग्रहण बन गया है।

यह निवेश दक्षिण कोरियाई गेमिंग प्रकाशक की देश में अपने गेम डेवलपमेंट खंड को मजबूत बनाने और गेम पब्लिशिंग के लिए संबंधित अवसरों का पता लगाने की योजना का हिस्सा है।

क्राफ्टन इंडिया में कॉरपोरेट डेवलपमेंट प्रमुख निहांश भट ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम नॉटिलस के साथ मिलकर भारतीय बाजार में और अधिक गेम लाने का प्रयास करना तथा कुछ शीर्षकों पर उनके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, न केवल बौद्धिक संपदा (आईपी) के नजरिए से, बल्कि को-डेवलपमेंट के नजरिए से भी।’

कंपनी ने बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए यह निवेश 2022 में नॉटिलस में 40.5 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के बाद किया है। पुणे स्थित इस गेम स्टूडियो ने क्रिकेट गेम फ्रैंचाइजी ‘रियल क्रिकेट’ तैयार की है।

भट ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हम देश में सर्वश्रेष्ठ विकास प्रतिभाओं में से एक नॉटिलस के साथ अधिक घनिष्ठता से काम कर सकते हैं।’
यह पूंजी निवेश क्राफ्टन के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग होगा, जिसमें नॉटिलस एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगी।

नॉटिलस मोबाइल के सीईओ अनुज मानकर ने कहा, ‘इस भागीदारी से हमें मौजूदा के अलावा अन्य साझेदारियां करने का मौका मिलेगा। हम लाइसेंसिंग पर साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए क्राफ्टन के नेटवर्क के साथ-साथ संसाधनों का भी उपयोग करेंगे, जिससे हमारे क्रिकेट गेम को बेहतर प्रामाणिकता मिलेगी।’

कंपनी ने रियल क्रिकेट आईपी के तहत कई टाइटल्स पेश किए हैं, जिनमें नवीनतम संस्करण रियल क्रिकेट 24 और रियल क्रिकेट 22, साथ ही रियल क्रिकेट गो और लीगेसी टाइटल रियल क्रिकेट प्रीमियर लीग शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement