facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Master Plan 2047: रात में भी नहीं थमेगी दिल्ली की रफ्तार! जानिए क्या है ‘24-Hour City’ का पूरा प्लानजन-धन खाता है तो मिलेंगे ये खास फायदे: ₹1.30 लाख का बीमा और ₹10,000 का ओवरड्राफ्ट, तुरंत चेक करेंHDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUY

Coca Cola India Chief का भारतीय बाजार को लेकर बड़ा बयान

Advertisement

 मात्रा के लिहाज से कोका-कोला के लिए भारत पांचवां बड़ा बाजार है।

Last Updated- May 29, 2025 | 10:29 PM IST
Coca-Cola India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोका-कोला इंडिया को भारत में मजबूत मांग बरकरार रहने की उम्मीद है। मुंबई में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष हेनरिक ब्रॉन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘हमेशा सीधी रेखा नहीं होती है मगर आप साल दर साल के मुकाबले तुलना करते हैं को समयसीमा जितनी बड़ी होगी उतनी ही अच्छी तरह से आप पाएंगे कि क्या चल रहा है और मांग दमदार बनी हुई है।’ मात्रा के लिहाज से कोका-कोला के लिए भारत पांचवां बड़ा बाजार है।

ब्रॉन ने कहा कि इसमें भिन्नता हो सकता है मगर भारत बढ़ती मांग वाला बाजार बना है और उद्योग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘अलग-अलग आधार हैं, लेकिन मांग सृजन का मौका अभी भी मौजूद है।’ क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर ब्रॉन ने कहा कि हमारे देश विकासशील और जीवंत उद्योग में हमेशा नई कंपनियां बाजार में आएंगी। उन्होंने कहा, ‘प्रवेश की बाधाएं उतनी बड़ी नहीं हैं मगर बने रहना और पैमाना बढ़ाने की बाधाएं काफी अधिक हैं।’

ब्रॉन ने कहा कि प्रतिस्पर्धा का स्वागत है क्योंकि इससे कंपनी को अपने खेल में शीर्ष पर बरकरार रहने में मदद मिलती है और उपभोक्ता एवं ग्राहकों के साथ जुड़ने के तरीकों पर विचार करने में भी सहायता होती है।

शहरी मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शहरी मांग के बारे में इसलिए भी सोचना चाहिए क्योंकि न केवल सामान्य चैनल से आपको बिक्री मिलती है, बल्कि आपको पूरे परिवेश को जोड़ने की जरूरत है। यह गणित आसानी से नहीं किया जा सकता है क्योंकि बाजार के कुछ माप ही पूरी तरह सब कुछ नहीं बता पाते हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि भारत अभी भी एक विकासशील देश है और उद्योग के लिए वृद्धि के अवसर अभी भी मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement