facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

CNH का भारत प्रौद्योगिकी केंद्र दिसंबर तक बनेगा सबसे बड़ा

Advertisement

24.5 अरब डॉलर वाली सीएनएच के लिए यह भारत में उसकी क्षमता निर्माण और उत्पादन इकाइयों का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है।

Last Updated- April 14, 2024 | 11:08 PM IST
CNH का भारत प्रौद्योगिकी केंद्र दिसंबर तक बनेगा सबसे बड़ा, CNH's India technology centre to be the largest by the end of CY24
Friedrich Eichler, CTO, CNH

कृषि और निर्माण उपकरणों की अग्रणी वैश्विक कंपनियों में शुमार – केस न्यू हॉलैंड (सीएनएच) का भारत प्रौद्योगिकी केंद्र (आईटीसी) दिसंबर के अंत तक सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी केंद्र बन जाएगा। इस केंद्र में कर्मचारियों की संख्या 700 है, जो दिसंबर के अंत तक 1,000 हो जाएगी।

कंपनी ने इस केंद्र में एक मल्टी-व्हीकल सिम्युलेटर (एमवीएस) जोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी ने निवेश का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर यह कंपनी का ऐसा तीसरा सेट-अप है।

एमवीएस के उद्घाटन अवसर पर मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी फ्रेडरिक आइकलर ने कहा कि यह सीएनएच के वैश्विक परिचाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह विभिन्न कार्यों के लिए प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। इनमें एर्गोनॉमिक्स सिम्युलेशन, नियंत्रण के उपयोगकर्ता अनुभव परीक्षण, ग्राहक क्लीनिक, उत्पाद विकास टीमों के लिए डिजाइन समीक्षा, उत्पाद सत्यापन और कर्मचारी प्रशिक्षण शामिल हैं।

24.5 अरब डॉलर वाली सीएनएच के लिए यह भारत में उसकी क्षमता निर्माण और उत्पादन इकाइयों का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है। सीएनएच ने साल 2021 में भारत में अपना प्रौद्योगिकी केंद्र खोला था जिसमें 700 कर्मचारी हैं, जिसे कंपनी तेजी से बढ़ा रही है। आइकलर ने केंद्र के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कंपनी की योजना वैश्विक उत्पाद दायरे में भारत से योगदान बढ़ाने की है।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement