facebookmetapixel
Advertisement
कनाडा के पेंशन फंड ला कैस ने आलटियस में खरीदी 24% हिस्सेदारी, ₹12,100 करोड़ में हुई डीलNCLT मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ से बदनाम किया गया, ZEE समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रामजबूत मांग के बीच वाहन कलपुर्जा कंपनियों पर बढ़ा दबाव, संसाधनों के लिए बढ़ी होड़FCNR(B) जमा में उम्मीद से ज्यादा 127 अरब डॉलर आए, RBI के सामने बढ़ी लिक्विडिटी की चुनौतीEditorial: अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के बीच बाहरी मोर्चे की चुनौती, क्यों जरूरी है विदेशी निवेश?डिजिटल दौर में बढ़ा साइबर खतरा, वाहन उद्योग को हैकरों से आगे रहना होगा : ताकेउचीउद्योगों की गर्मी का सौर समाधान: लागत घटेगी, प्रदूषण भी होगा कममक्का समझौता: पश्चिम एशिया में बदलते सुरक्षा समीकरण और भारत की चुनौतीघरेलू बचत में म्युचुअल फंड और इक्विटी की हिस्सेदारी बढ़ी, निवेशकों के रिटर्न में अंतर बरकरारSIF की रफ्तार तेज: 6 महीने में 5 गुना बढ़ा AUM, क्या MF निवेशक भी इस तेजी पर सवार हों?

CIEL ग्रुप ने Courseplay में हिस्सेदारी हासिल की

Advertisement

Courseplay 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सेवा प्रदान करता है।

Last Updated- March 05, 2024 | 11:03 PM IST
Kalpataru Projects International

HR (मानव संसाधन) समाधान प्रदाता सीआईईएल ग्रुप ने अग्रणी वैश्विक शिक्षण अनुभव प्लेटफॉर्म कोर्सप्ले में रणनीतिक हिस्सेदारी हासिल करके भारत से बाहर अपने विस्तार का ऐलान किया है। यह कदम साल 2024-25 में सीआईईएल द्वारा शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने और प्रौद्योगिकी-आधारित एचआर समाधान प्रदाता क्षेत्र में अपने बदलाव की योजना के अनुरूप है।

वैश्विक स्तर पर दस लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सेवा प्रदान करने वाली कोर्सप्ले विभिन्न क्षेत्रों में बाजार की अग्रणी कंपनियों के लिए कौशल-आधारित कर्मचारी विकास को नया आकार दे रही है। कर्मचारियों को उनकी नौकरियों में बेहतर बनने में मदद करने के मिशन के साथ हर तरह के दृष्टिकोण की पेशकश की जाती है।

सीआईईएल ने प्रोस्कल्प्ट, एचफैक्टोआर, जोम्बे और सिएलजॉब्स जैसे अपने एचआरटेक प्लेटफार्मों के साथ कोर्सप्ले के एकीकरण के जरिये अपनी एचआरटेक पेशकश को मजबूत करने की योजना बनाई है।

सीआईईएल ग्रुप के कार्यकारी चेयरपर्सन के पांडियाराजन ने कहा ‘हमें सीआईईएल के परिवार में कोर्सप्ले का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह अधिग्रहण दुनिया में सबसे सम्मानित तकनीकी-आधारित एचआर समाधान प्रदाताओं में से एक के रूप में उभरने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement