facebookmetapixel
Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

भारतीय फर्मों के लिए दुबई में मौका

पिछले पांच वर्षों में दुबई ने भारत में करीब 5 अरब डॉलर का निवेश किया है

Last Updated- April 08, 2025 | 11:25 PM IST
Airport

दुबई खुद को अफ्रीका सहित तेजी से उभरते बाजारों में शामिल होने की इच्छुक भारतीय कंपनियों के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में स्थापित कर रहा है, जो कम टैरिफ, लंबे समय तक व्यापार संबंधों और क्षेत्रीय आर्थिक वृद्धि के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर निर्भर है। यह बातें मुंबई में आयोजित दुबई-इंडिया बिजनेस फोरम में दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्य अधिकारी मोहम्मद अली राशिद लूटा ने कहीं।

उन्होंने कहा, ‘कारोबार के नजरिये से यह भारतीय व्यवसायों के लिए दुबई को एक केंद्र के तौर पर उपयोग करने का शानदार मौका होगा। भारतीय कारोबार के लिए संयुक्त अरब अमीरात और दुबई काफी आकर्षक जगह हो सकती है, जो दुबई का उपयोग करने के लिए वस्तु एवं सेवां का निर्यात कर रहे हैं क्योंकि यहां कम टैरिफ लगता है।’

उनकी यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा संयुक्त अरब अमीरात पर 10 फीसदी और भारत पर 26 फीसदी जवाबी शुल्क लगाने के बाद आई है। लूटा ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मसाला और सिल्क रूट के युगों से चले आ रहे हैं और इस मजबूत व्यापार संबंधों के साथ दोनों देश जवाबी टैरिफ जैसी चुनौतियों के बीच उभरते बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने दुबई के आकर्षण को भारतीय निर्यातकों और स्टार्टअप कंपनियों के लिए लॉन्चपैड के रूप में उजागर किया, क्योंकि इसकी रणनीतिक स्थिति और अफ्रीका और व्यापक पश्चिम एशिया क्षेत्र से इसकी कनेक्टिविटी स्थापित है। उन्होंने कहा कि दुबई से उड़ानें यूरोप और अफ्रीका के शीर्ष शहरों से जुड़ती हैं, जिससे संयुक्त अरब अमीरात को रणनीतिक लाभ मिलता है।

लूटा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दुबई ने भारत में करीब 5 अरब डॉलर का निवेश किया है तथा इसी अवधि में भारत से संयुक्त अरब अमीरात में निवेश 4.2 अरब डॉलर के बराबर रहा।

First Published - April 8, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट