facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Capgemini ₹27,500 करोड़ में खरीदेगी भारतीय कंपनी WNS; GenAI, Agentic AI सर्विसेज का करेगी विस्तार

Advertisement

Capgemini को उम्मीद है कि यह सौदा उसके राजस्व (revenue) और ऑपरेटिंग मार्जिन को तत्काल प्रभाव से मजबूत करेगा।

Last Updated- July 07, 2025 | 2:00 PM IST
Capgemini WNS Acquisition
WNS एक बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग (BPO) और डेटा एनालिटिक्स सर्विस प्रोवाइडर है। (फोटो: रॉयटर्स)

Capgemini WNS Acquisition:  फ्रांस की आईटी सर्विस प्रोवाइडर Capgemini ने भारत की आउटसोर्सिंग कंपनी WNS का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह ऐलान किया। यह डील पूरी तरह नकद होगी और इसकी वैल्यू $3.3 बिलियन (करीब ₹27,500 करोड़) होगी। रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी की ओर से यह कदम Capgemini को Agentic AI (ऐसे एआई सिस्टम जो स्वयं फैसले लेने में सक्षम होते हैं) के सेक्टर में आगे बढ़ने और अपने क्लाइंट्स के बिजनेस ऑपरेशन्स को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

Capgemini, WNS के प्रति शेयर के लिए $76.50 चुकाएगी, जो 3 जुलाई को शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 17% ज्यादा है। इसमें WNS का मौजूदा कर्ज शामिल नहीं है।

कैपजै​मिनी का क्या है प्लान

इस अधिग्रहण के जरिए Capgemini एक विशेष परामर्श (consulting) कारोबार खड़ा करना चाहती है जो कंपनियों को अत्याधुनिक एआई तकनीकों के जरिए अपने ऑपरेशंस में बदलाव लाने में मदद करेगा। Capgemini ने कहा है कि वह विशेष रूप से Agentic AI में “महत्वपूर्ण निवेश” करेगी, जो ऑटोमेटेड फैसले लेने वाले एआई सिस्टम पर फोकस है।

Capgemini के सीईओ ऐमन एज्जात (Aiman Ezzat) ने कहा, “WNS हमारे डिजिटल बिजनेस प्रॉसेस सर्विसेज पोर्टफोलियो को हाई ग्रोथ, हाई मार्जिन और मजबूत प्रदर्शन के साथ मजबूती देगा और अमेरिका बाजार में हमारी मौजूदगी को और बढ़ाएगा।”

ALSO READ | अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में अंबानी की एंट्री! अब भारत मंगवा रहा है वो गैस जो पहले जाती थी चीन

WNS डील से Capgemini का आउटलुक मजबूत

WNS एक बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग (BPO) और डेटा एनालिटिक्स सर्विस प्रोवाइडर है, जो 13 देशों में 600 से ज्यादा क्लाइंट्स को सर्विसेज देता है। इसके ग्राहकों में Coca-Cola, T-Mobile और United Airlines जैसी वैश्विक कंपनियां शामिल हैं।

Capgemini को उम्मीद है कि यह सौदा उसके राजस्व (revenue) और ऑपरेटिंग मार्जिन को तत्काल प्रभाव से मजबूत करेगा। कंपनी का अनुमान है कि 2026 तक इसका EPS (अर्जित प्रति शेयर आय) 4% तक बढ़ेगा, जबकि 2027 तक, सिंर्जी (synergies) जुड़ने के बाद यह बढ़त 7% तक पहुंच सकती है। Capgemini ने यह भी साफ किया कि यह अधिग्रहण उसके 2025 के फाइनैंशल गाइडलाइंस को प्रभावित नहीं करेगा।

ALSO READ | वोडाफोन आइडिया की बढ़ीं मुश्किलें, AGR पर और नहीं मिलेगी राहत; सरकार ने किया इनकार

भारत में Capgemini और Dai-ichi Life की साझेदारी

पिछले महीने, Capgemini और जापान की Dai-ichi Life Holdings के बीच एक मल्टी-ईयर पार्टनर​शिप हुई। इसके अंतर्गत भारत में एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित किया जाएगा। यह सेंटर बीमा कंपनी की आईटी और डिजिटल रणनीति को समर्थन देगा और भारत की विशाल प्रतिभा क्षमता का लाभ उठाएगा। यह GCC एडवांस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, एआई और डेटा सॉल्यूशंस, और साइबर सुरक्षा जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराएगा।

(रॉयटर्स इनपुट्स के साथ)

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement