facebookmetapixel
Advertisement
PNB का हरियाणा ग्रामीण बैंक को सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य, चौथी तिमाही या अगले वित्त वर्ष में हो सकती है लिस्टिंगघरेलू अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत, लेकिन ब्याज दरों और ऊर्जा कीमतों पर वैश्विक अनिश्चितता बरकरारसेमीकॉन 2.0 योजना को सरकार ने किया नोटिफाई, चिप निर्माण से डिजाइन तक मिलेगी बड़ी आर्थिक मददकृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि पहली तिमाही में घटी, पशुपालन पर मौसम का असर पड़ा भारीअमेरिकी बाजार में अरविंदो फार्मा का बड़ा दांव, लॉन्च किया एडवेयर का जेनेरिक वर्जनपार्थ जिंदल को मिली JSW MG मोटर इंडिया की कमान, संभालेंगे ₹6000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्टजून में सेवा गतिविधियों को रियल एस्टेट ने दी रफ्तार, हवाई परिवहन लगातार तीसरे महीने गिरावट मेंई-कमर्शियल वाहन कंपनियों की बढ़ी चिंता, पीएम ई-ड्राइव के लोकलाइजेशन नियम से दुविधामारुति सुजुकी बढ़ाएगी निवेश, 5 साल में 77,500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में कंपनीनिवेश में लगातार तेजी से वृद्धि को सहारा, निजी खपत और सरकारी खर्च की रफ्तार अप्रैल-जून में घटी

20 करोड़ डॉलर जुटाएगी Byju’s

Advertisement

जुटाई गई रकम का उपयोग तुरंत वाली देनदारियां चुकाने और परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

Last Updated- January 29, 2024 | 10:01 PM IST
Byju's

नकदी संकट का सामना कर रही Byju’s की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अपने सभी इक्विटी शेयरधारकों से राइट्स निर्गम के जरिये 20 करोड़ डॉलर जुटाने की मंजूरी दे दी है।

Byju’s के संस्थापक बैजू रवींद्रन ने कहा, ‘यह राइट्स निर्गम उन लोगों के लिए है जो कंपनी के हित के बारे में सोचते हैं। एक संस्थापक होने के साथ-साथ मैं कंपनी का सबसे बड़ा निवेशक भी हूं।

जुटाई गई रकम का उपयोग तुरंत वाली देनदारियां चुकाने और परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।’ रवींद्रन ने यह भी कहा कि Byju’s अब परिचालन लाभप्रदता हासिल करने से एक तिमाही से भी कम दूर है।

ऋणदाताओं के एक समूह द्वारा यूनिकॉर्न के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के कुछ दिनों के बाद Byju’s ने यह कदम उठाया है।

ऋणदाताओं ने कहा कि थिंक ऐंड लर्न के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का यह कदम तब उटाया गया जब कंपनी के ऋणों के पुनर्गठन के लिए 16 महीने तक अच्छे विश्वास के साथ बात चली और वह टूट गई। इस पर Byju’s ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा , ‘कानूनी कार्यवाही शुरू होना कंपनी की वास्तविक वित्तीय स्थिति नहीं दर्शाता है।’

इससे पहले Byju’s के भारत में मुख्य वित्त अधिकारी नितिन गोलानी ने कहा था कि कंपनी को रकम की जरूरत है और इसे कम मूल्यांकन पर जुटाने की योजना तैयार की जा रही है ताकि एडटेक कंपनी के निवेशकों को आकर्षक पेशकश की जा सके और कंपनी के लिए पर्याप्त तरलता सुनिश्चित हो सके।

गोलानी ने कहा, ‘कंपनी के शेयरधारक कारोबार को काफी नजदीक से देख रहे हैं और कंपनी के मूल्य को समझ रहे हैं। 3 से 4 अरब डॉलर के आकर्षक मूल्यांकन पर तमाम वित्तीय निवेशक कंपनी में निवेश करने के लिए दिलचस्पी दिखाएंगे। इससे कंपनी को नकदी प्रवाह बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

हाल में ब्लैकरॉक ने कंपनी का मूल्यांकन 1 अरब डॉलर तक घटा दिया था। मार्च 2022 में कंपनी ने 22 अरब डॉलर के सर्वाधिक मूल्यांकन पर रकम जुटाई थी। डेनमार्क की वेंचर कैपिटल फंड प्रोसस ने Byju’s का मूल्यांकन घटाकर 3 अरब डॉलर से भी कम कर दिया है।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement