facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

Byju’s का राइट्स इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हुआ, रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा …

Advertisement

बैजू रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा कि वह Byju’s के निदेशक मंडल के पुनर्गठन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:38 PM IST
Byjus

शुक्रवार की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) से पहले बैजूस के मुख्य कार्या​धिकारी बैजू रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा कि वह इस एडटेक फर्म के निदेशक मंडल के पुनर्गठन के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संस्थापक और शेयरधारकों की आपसी सहमति से निदेशक मंडल में दो गैर-कार्यकारी निदेशकों को नियुक्त करने की भी प्रतिबद्धता जताई।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब बैजूस में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख शेयरधारकों के एक कंसोर्टियम ने इस महीने संकटग्रस्त एडटेक फर्म को नोटिस जारी किया था, जिसमें ‘लगातार जारी मसलों’ से निपटने के लिए एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने का आह्वान किया गया था। इसमें कंपनी के प्रबंधन में प्रस्तावित परिवर्तन भी शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि ये शेयरधारक कंपनी के मौजूदा निदेशक मंडल को बदलने के प्रयास में मतदान करेंगे, जिसमें बैजूस रवींद्रन को मुख्य कार्या​धिकारी का पद त्यागने और फर्म में अपनी परिचालन भूमिका छोड़ने के लिए कहना भी शामिल है।

रवींद्रन ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए एक पत्र में कहा ‘मेरे शेयरधारकों के प्रति मेरा कर्तव्य अभी भी दृढ़ है।’ उन्होंने कहा ‘शेयरधारक प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए मैं संस्थापक और शेयरधारकों की आपसी सहमति से निदेशक मंडल के पुनर्गठन और निदेशक मंडल में दो गैर-कार्यकारी निदेशकों की नियुक्ति करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’

वित्त वर्ष 23 के ऑडिट के ठीक बाद ऐसा किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इस तिमाही के अंत तक इसे पूरा कर लेगी। इस पहल से शेयरधारकों के साथ अधिक जुड़ाव सक्षम होगा।

बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न के मौजूदा निदेशक मंडल में रवींद्रन, उनकी पत्नी और बैजूस की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ तथा उनके भाई रिजू रवींद्रन शामिल हैं।

नकदी किल्लत से जूझ रही बैजूस ने हाल ही में अपने सभी इक्विटी शेयरधारकों के लिए राइट्स इश्यू के जरिये 20 करोड़ डॉलर जुटाने का कदम उठाया है। इससे कंपनी को वह पूंजी मिल जाएगी, जिसकी उसे यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता है कि वह अपनी वर्तमान देनदारियों का ध्यान रख सके और विकास को समर्थन दे सके।

सूत्रों के अनुसार अगर बैजूस 20 करोड़ डॉलर जुटाती है, तो इसके बाद उसका मूल्यांकन 23 करोड़ डॉलर से 25 करोड़ डॉलर के बीच होगा, जो साल 2022 में कंपनी के 22 अरब डॉलर के मूल्यांकन से 99 प्र​तिशत कम है।

रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा कि राइट्स इश्यू को पूरा अ​भिदान मिल गया है, लेकिन सफलता का मेरा बेंचमार्क इस राइट्स इश्यू में सभी शेयरधारकों की भागीदारी है।

उन्होंने कहा ‘हमने मिलकर इस कंपनी को बनाया है और मैं चाहता हूं कि हम सभी इस नए मिशन में भाग लें। आपके शुरुआती निवेश ने हमारे सफर की बुनियाद रखी और यह राइट्स इश्यू सभी शेयरधारकों के लिए अधिक मूल्य संरक्षित करने और बनाने में मदद करेगा।’

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement