facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Byjus Layoff: अमेरिकी निवेशक के साथ कानूनी विवाद के बीच बैजूस ने फिर की छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों को निकाला

निकाले जाने वाले कर्मचारियों को कंपनी दो महीने का वेतन देगी

Last Updated- June 20, 2023 | 11:53 AM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

एडटेक कंपनी बैजूस (Byjus Layoff) ने एक बार फिर छंटनी की है और तकरीबन 1000 कर्मचारियो को कंपनी से निकाल दिया है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

छंटनी के इस नए राउंड के साथ कंपनी की तरफ से हाल में निकाले गए कर्मचारियों की संख्या बढ़कर लगभग 3,500 हो गई है। इससे पहले भी बैजूस ने कुछ कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया था।

बैजूस में कर्मचारियों को नए सिरे से बाहर करने सिलसिला ऐसे समय में शुरू हुआ है जब कंपनी कानूनी लड़ाई लड़ रही है। कंपनी का अमेरिकी निवेशक के साथ 1 बिलियन यूएस डॉलर के टर्म लोन बी को लेकर विवाद चल रहा है।

निकाले जाने वाले कर्मचारियों को कंपनी दो महीने का वेतन देगी

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी की तरफ से यह ताजा छंटनी वित्तीय स्थिति सुधारने और मुनाफे की राह पर पहुंचने के उद्देश्य से की गई। हालांकि, नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को कंपनी दो महीने का वेतन देगी।

बता दें कि साल 2022 में बैजूस ने कहा था कि वह “अनुकूलन” रणनीति के तहत कंपनी के कुल वर्कफोर्स के 5 प्रतिशत या 2,500 कर्मचारियों को निकाल देगी।

First Published - June 20, 2023 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट