facebookmetapixel
Advertisement
कैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?

जल्द शुरू होगी BSNL की 4G सेवा, स्थापित किए जा रहे 20 हजार बेस ट्रांसीवर स्टेशन: CMD

Advertisement

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वी) जैसी तीन निजी दूरसंचार कंपनियों द्वारा 4जी सेवाएं शुरू करने के वर्षों बाद BSNL की योजना में बार-बार देरी हो रही है।

Last Updated- January 16, 2024 | 9:37 PM IST
BSNL

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार पुरवार ने मंगलवार को कहा कि बीएसएनएल अगले तीन से चार महीनों में अथवा 20 हजार बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित करने के बाद 4जी सेवा शुरू करेगी। बीटीएस किसी भी मोबाइल नेटवर्क में एक निश्चित रेडियो ट्रांसीवर है। उसे टावर भी कहते हैं।

उद्योग सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पुरवार ने कहा कि सरकारी दूरसंचार कंपनी उत्तर भारत के पांच सर्कल- हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 हजार बीटीएस लगा चुकी है। उन्होंने कहा, ‘हम आधिकारिक रूप से इसे शुरू करने से पहले रोजाना कई सौ साइट को शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।’

दूरसंचार विभाग के अन्य अधिकारियों ने पहले ही बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया था कि उत्तरी राज्यों के बाद दूरसंचार कंपनी ने दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु को चुना है, जहां पहले 4जी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

कंपनी ने टावर स्थापित करने के लिए इन राज्यों के बड़े हिस्सों को चुनकर रखा है। इनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 4,200 से अधिक 4जी साइटें शामिल हैं। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वी) जैसी तीन निजी दूरसंचार कंपनियों द्वारा 4जी सेवाएं शुरू करने के वर्षों बाद बीएसएनएल की योजना में बार-बार देरी हो रही है। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पहले इस बात पर जोर दिया था कि अब हालिया समयसीमा दिसंबर 2024 की रखी जा सकती है क्योंकि परिचालन चुनौतियों को जल्दी से दूर किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement