facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसानWeekly Economy Wrap: ब्याज दरों पर RBI की ब्रेक, मजबूत GDP के साथ बदले आर्थिक समीकरणप्याज खरीद के नियम तो बदले पर किसान खुश नहीं, मांग: असली समस्या मिल रहे कम दाम से, उसे बढ़ाना जरूरीAnnuity Plan खरीदने का कर रहे हैं विचार? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और छिपे हुए सभी रिस्क550% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमहंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडरग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू

ब्रुकफील्ड ने भारती एंटरप्राइजेज के साथ 5,000 करोड़ रुपये की डील की

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 12:07 AM IST
Bharti Enterprises

वै​श्विक निवेश फर्म ब्रुकफील्ड और भारती एंटरप्राइजेज ने चार कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए डील लगभग पूरी कर ली है। इन कमर्शियल प्रॉपर्टी में दिल्ली एयरोसिटी और गुरुग्राम में वर्ल्डमार्क की 5,000 करोड़ रुपये की संप​त्तियां शामिल हैं।

अन्य प्रॉपर्टियों में एयरटेल सेंटर और पैवीलियन मॉल शामिल हैं। भारती एंटरप्राइजेज और ब्रुकफील्ड ऐसेट मैनेजमेंट ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हाई क्वालिटी की 33 लाख वर्ग फुट कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए अपना ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की है।

भारती एंटरप्राइजेज ने एक बयान में कहा है, ‘इस सौदे के तहत, ब्रुकफील्ड द्वारा मैनेज किया जा रहा रियल एस्टेट फंड अब इस ज्वाइंट वेंचर में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा है, जबकि भारती एंटरप्राइजेज की 49 प्रतिशत भागीदारी बनी हुई है। सौदे के लिए एंटरप्राइज वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये है।’

भारती एंटरप्राइजेज की रियल एस्टेट इकाई भारती रियल्टी ने कमर्शियल, रिटेल और लाइफस्टाइल के नए प्रोडक्ट मिश्रण के साथ ग्रेड-A कम​र्शियल रियल एस्टेट में 50 लाख वर्ग फुट से अ​धिक हिस्सा विकसित किया है। भारती रियल्टी मौजूदा समय में दिल्ली एनसीआर में 1 करोड़ वर्ग फुट से अ​धिक रिटेल और मिश्रित इस्तेमाल वाले रियल एस्टेट क्षेत्र को विकसित कर रही है।

कंपनी अपनी शेष कमर्शियल प्रॉपर्टी का स्वामित्व एवं ऑपरेशन बरकरार रखेगी, जिनमें दिल्ली एयरोसिटी में भविष्य में तैयार किए जाने वाले करीब 1 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र का विकास भी शामिल है। साथ ही कंपनी प्रमुख स्थानों पर हाऊ क्वालिटी के कमर्शियल रियल एस्टेट विकास पर ध्यान बनाए रखेगी।

भारती एंटरप्राइजेज के संयुक्त प्रबंध निदेशक हरजीत कोहली ने कहा, ‘उत्तर भारत में हमारी प्रमुख प्रॉपर्टियों के लिए ब्रुकफील्ड के साथ सौदा हमारे लिए एक बड़ी सफलता है, क्योंकि इससे हमें रियल एस्टेट क्षेत्र में गहन अनुभव रखने वाले वै​श्विक इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेशक के साथ भागीदारी का मौका मिला है।’

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement