facebookmetapixel
बॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंचीआनंद राठी का बड़ा खुलासा: पुणे के ग्राहक के डीमैट खाते से 13 करोड़ रुपये के शेयर की हुई चोरीAdani Group का विदर्भ में बड़ा दांव, कंपनी ने ₹70,000 करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्यमहिंद्रा का नागपुर में मेगा दांव: ₹15,000 करोड़ के निवेश से बनेगी देश की सबसे बड़ी एकीकृत यूनिटनितिन गडकरी का विजन: 2027 तक ₹3.09 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी देश की सड़कों की तस्वीरIndia-US Trade Deal: डीडीजीएस और सोयाबीन तेल पर शुल्क कटौती से बढ़ी घरेलू उद्योग की चिंताHome Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तय

Britannia Q4 Results: 47.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 557 करोड़ रुपये पहुंचा कंपनी का नेट प्रॉफिट

Last Updated- May 05, 2023 | 11:54 PM IST
Britannia Q4 net profit rises 47.5 pc to Rs 557.6 cr

बिस्कुट, ब्रेड, केक जैसे उत्पाद बनाने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही में 47.53 प्रतिशत बढ़कर 557.60 करोड़ रुपये पहुंच गया।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 377.95 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 10.93 प्रतिशत बढ़कर 3,892.02 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले की समान अवधि में 3,508.35 करोड़ रुपये थी।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की मार्च तिमाही में कुल आय 13.18 प्रतिशत बढ़कर 4,079.55 करोड़ रुपये हो गयी। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में इसका कुल खर्च 7.68 प्रतिशत बढ़कर 3,322.48 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,085.45 करोड़ रुपये था।

First Published - May 5, 2023 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट