facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

‘IndiGo’ के विमान में बम की धमकी मिलने की पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

Last Updated- June 05, 2024 | 11:02 AM IST
IndiGO
Representative Image

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ (IndiGo) की चेन्नई से मुंबई आ रही एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को यहां ‘‘पूर्ण आपात’’ स्थिति में उतारा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस उड़ान में 172 लोग सवार थे।

एक सूत्र ने बताया कि विमान सुबह करीब 8.45 बजे उतरा और यात्रियों को सीढ़ी का इस्तेमाल करके विमान से उतारा गया। ‘इंडिगो’ के विमान में बम की धमकी मिलने की पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही ‘इंडिगो’ की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिली थी।

सूत्र ने कहा, ‘‘चेन्नई से मुंबई आ रही ‘इंडिगो’ की उड़ान संख्या 6ई5314 के लिए शनिवार को उस समय पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई, जब विमान चालक ने मुंबई एटीसी को विमान में कथित रूप से बम होने की धमकी की सूचना दी।’’

चेन्नई से मुंबई आ रही उड़ान में कथित रूप से बम की धमकी की पुष्टि करते हुए ‘इंडिगो’ ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई उतरने के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दूरस्थ स्थान पर ले जाया गया।’’

सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। विमान की जांच की जा रही है। उसने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने के बाद विमान को टर्मिनल क्षेत्र में वापस लाया जाएगा।’’

First Published - June 1, 2024 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट