facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

Hikal के मालिकाना हक पर विवाद, BNK Group ने पक्षकार बनाए जाने का किया विरोध

Last Updated- April 19, 2023 | 9:44 PM IST
Hikal
BS

बाबा कल्याणी ग्रुप (BNK Group) की दो लिस्टेड फर्मों ने हिकल (Hikal) के मालिकाना हक को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद वाली याचिका में पक्षकार बनाए जाने का विरोध किया है। स्पेशियलिटी केमिकल्स कल्याणी (speciality chemicals Kalyani) के सह-प्रवर्तक और हीरेमठ फैमिली (Hiremath families) कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं। हीरेमठ फैमिली तीन दशक पुरानी पारिवारिक व्यवस्था का हवाला देते हुए BNK Group के पास मौजूद शेयरों का मालिकाना हक ट्रांसफर करने की मांग कर रही है।

बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) में हीरेमठ की तरफ से दाखिल याचिका के जवाब में एक शपथपत्र के जरिये BF Investment (BFIL) और Kalyani Investment Company (KICL) ने कहा है कि वे अलग कानूनी इकाइयां हैं और फैमिली अरेंजमेंट के तहत न तो उनका गठन हुआ है और न ही इसमें वे पक्षकार हैं।

पिछले महीने एक्सचेंज को दी सूचना में हिकल ने कहा था कि प्रवर्तक जयदेव हीरेमठ और पत्नी सुगंधा (कल्याणी की बहन) ने याचिका दाखिल की है। इसके तहत BNK Group के पास मौजूद हिकल के शेयरों का ट्रांसफर हीरेमठ फैमिली को करने की मांग की गई है और इसके लिए बाबा व सुगंधा के माता-पिता को शामिल करते हुए की गई व्यवस्था का हवाला दिया है।

Also Read: KKR करेगी कंज्यूमर रिटेल, हेल्थकेयर व तकनीकी फर्मों में निवेश

अभी KICL के पास हिकल की 31.36 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि BFIL के पास 2.65 फीसदी, जिस पर हीरेमठ फैमिली दावा कर रही है। KICL और BFIL ने कहा है कि उनके पास क्रमश: 20 हजार व 16 हजार खुदरा शेयरधारकों का आधार है, जिन्होंने उसकी परिसंपत्तियों के आधार पर निवेश किया है। हिकल में उनकी हिस्सेदारी के ट्रांसफर से इन शेयरधारकों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और यह उनके खिलाफ नाइंसाफी होगी। उन्होंने अपने शपथपत्र में ये बातें कही है।

BFIL ने शपथपत्र में कहा है, अगर इस तरह की राहत दी जाती है तो इससे अल्पांश शेयरधारकों की तरफ से कानूनी संघर्ष शुरू होगा और इससे वास्तव में प्रतिभूति बाजार में अफरातफरी देखने को मिलेगी।

First Published - April 19, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट